Breaking News
Haryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूटHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूट

Bollywood News: आलिया भट्ट असम बाढ़ को लेकर चिंतित, राहत प्रयासों में सहयोग की अपील की

Bollywood News: आलिया भट्ट असम बाढ़ को लेकर चिंतित, राहत प्रयासों में सहयोग की अपील की

आलिया भट्ट असम बाढ़ को लेकर चिंतित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bollywood News: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने असम में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताते हुए अपने प्रशंसकों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। असम में बाढ़ की स्थिति 19 जुलाई से शुरू हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने वहां भारी तबाही मचाई है। आलिया भट्ट ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि तत्काल राहत की जरूरत है। उन्होंने लिखा, ‘‘इस समय देश के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें असम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और वहां बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

अब तक 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। पूरे परिवारों ने अपने घर, जमीन, पशुधन और कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।’’ अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति हर साल सामने आती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हर साल होता है और फिर भी हम इसके लिए तैयार नहीं रह पाते। असम को अभी तत्काल राहत की जरूरत है और लंबे समय तक पुनर्वास के लिए भी सहायता की आवश्यकता होगी।’’ उन्होंने कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वे किस तरह मदद कर सकते हैं तो वह आने वाले दिनों में जमीन पर काम कर रहे संगठनों के माध्यम से राहत प्रयासों में सहयोग के कुछ तरीके साझा करेंगी।

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। राज्य के सात जिले- शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 21 राजस्व क्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण 45,341.98 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। प्रभावित जिलों में घरों, मवेशी को रखने के स्थान और स्कूलों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

असम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।