Breaking News
Kaithal ADC Meeting: पूंडरी-करनाल रोड और चीका मार्ग को जल्द सुधारने के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाईKarnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi News: फतेहपुर गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एडीसी और डीएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर बांटे पेंशन पत्रराजस्थान में मौसम ने ली करवट; अर्नब तूफान के असर से 8 डिग्री तक गिरा तापमान, बारिश के बाद बढ़ी ठंडJind Ashram Sadhvi Attack Case: जींद के डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला, उज्जैन का सेवादार 7 लाख कैश और कार लेकर फरारKaithal ADC Meeting: पूंडरी-करनाल रोड और चीका मार्ग को जल्द सुधारने के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाईKarnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi News: फतेहपुर गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एडीसी और डीएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर बांटे पेंशन पत्रराजस्थान में मौसम ने ली करवट; अर्नब तूफान के असर से 8 डिग्री तक गिरा तापमान, बारिश के बाद बढ़ी ठंडJind Ashram Sadhvi Attack Case: जींद के डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला, उज्जैन का सेवादार 7 लाख कैश और कार लेकर फरार

Bollywood Update: छात्रों का साहस मेरे मन में गहरा सम्मान जगाता है, भविष्य उन्हीं का है – अभिनेत्री अलिया भट्ट

Bollywood Update: छात्रों का साहस मेरे मन में गहरा सम्मान जगाता है, भविष्य उन्हीं का है - अभिनेत्री अलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bollywood Update: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बृहस्पतिवार को नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया और कहा कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से वह आहत हुईं हैं, लेकिन उम्मीद भी जगी है। इस सप्ताह की शुरुआत में संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते हुए भट्ट ने कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ, लेकिन छात्रों के साहस और दृढ़ संकल्प ने उन्हें प्रेरित भी किया।

अभिनेत्री ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने मेरा दिल कई बार तोड़ा लेकिन हर बार उम्मीद भी दी। अपने हक के लिए डटे हर छात्र के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और अनगिनत त्याग छिपे हैं। वे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए खड़े हैं जिन्होंने उन पर भरोसा किया है। साथ ही, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर राह भी बना रहे हैं।’’

अभिनेत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया और कहा ‘‘क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो इस देश के भविष्य को संभालेंगे और उसे आकार देंगे?’’ सोमवार को, ‘चलो संसद’ विरोध-प्रदर्शन के तहत हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में मार्च निकाला। वे परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कार्रवाई की।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।