Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bollywood news: फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू की

Bollywood news: फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू की

फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी के खिलाफ ईडी ने जांच शुरू की

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bollywood News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने और अन्य अनियमितताओं के आरोपों में मुंबई के एक फिल्म निर्माता और उनकी कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच शुरू कर उनके परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त फिल्म निर्माता अभिनेता शेखर सुमन से जुड़े हुए हैं। ईडी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में फेमा के प्रावधानों के तहत ‘कलानी इम्पेक्स लिमिटेड’ और उसके निदेशक धर्मेश संगानी के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।

संगानी ने सुमन के सहयोग से एक फिल्म अकादमी की सह-स्थापना की थी। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान संगानी ने एक इमारत की 13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन नीचे फेंकने की कोशिश की, जिसे बाद में जांच अधिकारियों ने बरामद कर लिया। ईडी ने साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में संगानी के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संगानी या उनकी कंपनी से तुरंत संपर्क नहीं हो सका। फ़िल्म अकादमी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में की जा रही जांच संगानी और उनकी कंपनी की भूमिका तक ही सीमित है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी खरीदारों से निर्यात का पैसा प्राप्त नहीं हुआ और कंपनी ने इस संबंध में अधिक समय के लिए अधिकृत डीलर बैंक से मंजूरी भी नहीं ली थी। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कंपनी और संगानी की विदेशों में अघोषित संपत्ति और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज मिले। ईडी ने कनाडा की एक अघोषित कंपनी में संगानी की बड़ी हिस्सेदारी का भी पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कनाडा, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अघोषित बैंक खातों की पहचान की गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारी आरोपी से जुड़े कुछ लेनदेन की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ब्रिटेन के अधिकारियों ने संगानी के पास से कथित तौर पर अघोषित करीब 7.4 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।