Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bride Lover Handover: ‘छूना मत, मैं किसी और की हूं’ सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मर्डर की धमकी

Bride Lover Handover: 'छूना मत, मैं किसी और की हूं' सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मर्डर की धमकी

शादी के तीसरे दिन पति ने प्रेमी को सौंपी पत्नी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bride Lover Handover: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। यहाँ एक युवक की शादी की खुशियां उस वक्त खौफ में बदल गईं, जब सात फेरे लेकर घर आई दुल्हन ने सुहागरात की पहली ही रात दूल्हे को पास आने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली।

डरे-सहमे पति ने अपने और परिवार की सलामती के लिए शादी के महज तीन दिन बाद एक ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए दुल्हन के प्रेमी को खुद फोन कर बुलाया और अपनी नवविवाहित पत्नी को आदर-सम्मान के साथ उसके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

‘छूना भी मत, मैं किसी और की हूं’; कमरे में कदम रखते ही दुल्हन के बदले तेवर

यह पूरा वाकया हापुड़ के रहने वाले एक युवक और मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती से जुड़ा है। दोनों का विवाह बीती 25 जून 2026 को पूरे हिंदू रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ था। रीति-रिवाजों के बाद जब दूल्हा सुहागरात पर अपने कमरे में दाखिल हुआ, तो दुल्हन के बदले सुर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

नवविवाहिता ने दो टूक शब्दों में दूल्हे को चेतावनी देते हुए कहा, “मुझे छूने की हिम्मत भी मत करना। मैं किसी और की अमानत हूं और मुझ पर सिर्फ मेरे प्रेमी का हक है।” दुल्हन यहीं नहीं रुकी, उसने साफ कहा कि अगर जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो वह उसकी हत्या करवा देगी। इसके बाद वह ससुराल वालों के सामने ही बेखौफ होकर फोन पर अपने प्रेमी से बात करने लगी।

मायके वालों की लापरवाही के बाद पति ने उठाया कदम, हापुड़ बुलाया पत्नी का प्रेमी

पहली ही रात मिली इस खौफनाक धमकी से दूल्हे का पूरा परिवार दहशत में आ गया। युवक ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मेरठ में लड़की के माता-पिता को फोन मिलाया और बेटी की इस हरकत की जानकारी दी।

लेकिन अचरज की बात यह रही कि लड़की के परिजनों ने इस गंभीर बात को बेहद हल्के में लिया और लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा, “हमारी बेटी को वापस हमारे घर छोड़ जाओ।” युवक के परिवार ने सुरक्षा कारणों से लड़की को अकेले भेजने से इनकार कर दिया। आखिरकार, कोई रास्ता न बचता देख पति ने 28 जून को एक बड़ा फैसला लिया। उसने लड़की के प्रेमी से संपर्क साधकर उसे हापुड़ बुलाया और बिना किसी हंगामे के अपनी पत्नी को उसके हाथ में सौंप दिया।

झूठे केस और कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए महिला थाना पहुंचा पीड़ित परिवार

लड़की को उसके प्रेमी के साथ रवाना करने के बाद पीड़ित पति और उसके पिता अपनी भविष्य की सुरक्षा को लेकर चौकन्ने हो गए। उन्हें डर था कि कहीं बाद में उन पर लड़की को गायब करने या प्रताड़ित करने का कोई झूठा कानूनी मुकदमा न लाद दिया जाए।

इसी आशंका के चलते शुक्रवार को दूल्हा अपने पिता के साथ हापुड़ के महिला थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरी आपबीती सच-सच बता दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती किसी अन्य युवक से प्यार करती थी और घरवाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करा रहे थे। अब दोनों पक्षों की लिखित सहमति और रजामंदी के बाद इस पूरे मामले का शांतिपूर्वक निपटारा करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें–  Success Story: हफ्ते में मात्र 8 घंटे काम और महीने की कमाई 3 लाख! ब्रिटेन की इस छात्रा ने कर दिखाया कमाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।