Breaking News
Rohtak News: रोहतक में 400 परिवारों का रास्ता बंद, सार्वजनिक गली पर गेट लगाकर ठोका ताला, भड़के लोगमानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरRohtak News: रोहतक में 400 परिवारों का रास्ता बंद, सार्वजनिक गली पर गेट लगाकर ठोका ताला, भड़के लोगमानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असर

चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Chandigarh Anti Drug Run चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

चंडीगढ़ नशा विरोधी जागरूकता दौड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर, मयंक मिश्रा

Chandigarh Anti Drug Run: चंडीगढ़ में युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए एसडी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने ‘दौड़-रन फॉर ए कॉज’ का आयोजन किया। सेक्टर-3 स्थित बोगनविलिया गार्डन में हुई इस दौड़ में 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिये नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और शहरवासियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। आयोजन का उद्देश्य केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को शारीरिक फिटनेस, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना भी था।

आयोजकों ने कहा कि नशे की समस्या का असर व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इससे बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने, सही फैसले लेने और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने की जरूरत है। नियमित व्यायाम और खेलकूद जैसी गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

विज्ञापन

जीजीडीएसडी कॉलेज के वाडा क्लब ने भी किया सहयोग

इस आयोजन में जीजीडीएसडी कॉलेज के वाडा क्लब ने सहयोग किया। दोनों संस्थानों की भागीदारी ने सामाजिक मुद्दों पर युवाओं को एक मंच पर लाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की पहल को आगे बढ़ाया। जीजीडीएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने रोटरैक्ट क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘दौड़-रन फॉर ए कॉज’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। युवाओं की ऊर्जा और क्षमताओं का सकारात्मक इस्तेमाल समाज में सार्थक बदलाव ला सकता है।

रोटरैक्ट क्लब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार जताया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में मदद करेंगे।

Click Here👉 चंडीगढ़ की खबरें पढ़नें के लिए लिंक पर क्लिक करें

Click Here👉 पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।