Breaking News
HPSC New Chairman: HPSC के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, चंडीगढ़ लोक भवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी रहे मौजूदAteli Mandi News: अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगेंPre Wedding Shoot Viral: समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियोKarwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार रचाई निक के नाम की मेहंदी, हिना खान ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीरेंNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, स्टोन क्रशर इकाइयों को 1 नवंबर तक उपकरण लगाने का अल्टीमेटम, नियम तोड़ने पर बंद होगा संचालनHPSC New Chairman: HPSC के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, चंडीगढ़ लोक भवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी रहे मौजूदAteli Mandi News: अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगेंPre Wedding Shoot Viral: समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियोKarwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार रचाई निक के नाम की मेहंदी, हिना खान ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीरेंNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, स्टोन क्रशर इकाइयों को 1 नवंबर तक उपकरण लगाने का अल्टीमेटम, नियम तोड़ने पर बंद होगा संचालन

Karnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोर

Karnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोर

Karnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: करनाल जिले के निसिंग खंड के तहत आने वाले सिंगड़ा गांव में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खेल रहा महज 2 साल का मासूम अचानक लापता हो गया। (Karnal news today) दोपहर से गायब बच्चे का जब काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरा गांव मासूम को ढूंढने में जुटा हुआ है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी संदीप सिंह और निसिंग थाना प्रभारी ईश्वर सिंह खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमों ने गांव के हर संभावित ठिकाने, खाली मकानों और आसपास के खेतों में तलाशी ली। इस दौरान घर के समीप स्थित गांव के बड़े तालाब में बच्चे के चले जाने या दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई। इसी आशंका के आधार पर देर रात प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने तालाब में उतरकर खोजबीन की।

विज्ञापन

रात 11 बजे तालाब में उतरी गोताखोरों की टीम

गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ रात करीब 11 बजे सिंगड़ा गांव पहुंचे और बिना समय गंवाए कड़ाके की ठंड व अंधेरे के बीच तालाब में उतर गए। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बावजूद तालाब से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोरों के मुताबिक फिलहाल तालाब में बच्चे के होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

इधर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गायब हुआ। पुलिस हर उस पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है, जिससे कोई सुराग मिल सके।

पुलिस और ग्रामीणों का संयुक्त सर्च अभियान जारी

निसिंग थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम के जरिए बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और तलाशी शुरू कर दी गई। (Nissing police station Karnal) वहीं, डीएसपी संदीप सिंह ने कहा कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं जो अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही मासूम को सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।