Breaking News
HPSC New Chairman: HPSC के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, चंडीगढ़ लोक भवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी रहे मौजूदAteli Mandi News: अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगेंPre Wedding Shoot Viral: समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियोKarwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार रचाई निक के नाम की मेहंदी, हिना खान ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीरेंNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, स्टोन क्रशर इकाइयों को 1 नवंबर तक उपकरण लगाने का अल्टीमेटम, नियम तोड़ने पर बंद होगा संचालनHPSC New Chairman: HPSC के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, चंडीगढ़ लोक भवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी रहे मौजूदAteli Mandi News: अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उठाई कई मांगेंPre Wedding Shoot Viral: समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियोKarwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार रचाई निक के नाम की मेहंदी, हिना खान ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीरेंNarnaul News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, स्टोन क्रशर इकाइयों को 1 नवंबर तक उपकरण लगाने का अल्टीमेटम, नियम तोड़ने पर बंद होगा संचालन

Yamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालान

Yamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालान

यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर में ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों की सरेआम अनदेखी करने वाले व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। निगम की विशेष टीम ने शहर के प्रमुख होटलों, मैरिज पैलेसों और रिजॉर्ट्स में औचक छापेमारी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने और कचरे का सही निस्तारण न करने पर एक प्रसिद्ध होटल और मैरिज पैलेस का मौके पर ही चालान काटा गया।

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के कड़े निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कंबोज के नेतृत्व में इस चेकिंग अभियान को अंजाम दिया गया। टीम सबसे पहले मॉडल टाउन इलाके में स्थित विभिन्न कमर्शियल प्रतिष्ठानों की जांच करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान मॉडल टाउन स्थित ‘थ्री चेयर्स होटल’ में बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) के मानकों का उल्लंघन होता पाया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत चालान की कार्रवाई अमल में लाई।

विज्ञापन

रसोइयों में गंदगी और कम्पोस्टिंग पिट में मिली खामियां

इसके बाद नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप रोड स्थित कई मैरिज पैलेसों और रिजॉर्ट्स का रुख किया। यहां जांच के दौरान ‘पारकर पैलेस’ प्रबंधन कचरा निस्तारण के निर्धारित मानकों पर पूरी तरह विफल साबित हुआ। चेकिंग टीम जब इन संस्थानों की रसोइयों (किचन) में पहुंची, तो वहां न केवल कचरा निस्तारण की व्यवस्था ध्वस्त मिली, बल्कि साफ-सफाई में भी काफी लापरवाही पाई गई।

निरीक्षण के दौरान परिसरों में बने कम्पोस्टिंग पिट की पड़ताल की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कई स्थानों पर कम्पोस्टिंग पिट केवल शो-पीस बने हुए थे। गीले कचरे को वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत खाद बनाने के लिए इस्तेमाल करने के बजाय सीधे फेंका जा रहा था। अधिकारियों ने प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि वे कम्पोस्ट पिट का नियमित उपयोग शुरू करें और गीले कचरे से ऑन-साइट खाद बनाना सुनिश्चित करें।

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर अभियान रहेगा जारी: मुख्य सफाई निरीक्षक

कार्रवाई की जानकारी देते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कंबोज ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक संस्थानों के लिए अपने स्तर पर कचरे का निस्तारण करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रबंधकों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आगामी ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ को ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वाले अन्य संस्थानों पर भी इसी तरह सख्त कानूनी व आर्थिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर को साफ और सुंदर बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।