Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh Hit and Run: सेक्टर-26 क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, दो युवकों को रौंदकर चालक फरार

Chandigarh Hit and Run: सेक्टर-26 क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, दो युवकों को रौंदकर चालक फरार

तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Chandigarh Hit and Run: चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित एक क्लब के बाहर शनिवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मर्सिडीज तेज रफ्तार से गुजरती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर चालक के नाबालिग होने के दावे भी किए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घायलों की पहचान बापूधाम कॉलोनी निवासी अमजद और सेक्टर-44 निवासी अलायंस प्रीत के रूप में हुई है। दोनों को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक क्लब से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई मर्सिडीज ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर फरार चालक और कार की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था और सोशल मीडिया पर किए जा रहे नाबालिग चालक के दावों में कितनी सच्चाई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।