Breaking News
Akshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

चंडीगढ़ में घर की दीवार तोड़कर 70 किलो की तिजोरी चोरी, गहने-कैश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में घर की दीवार तोड़कर 70 किलो की तिजोरी चोरी, गहने-कैश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में घर की दीवार तोड़कर 70 किलो की तिजोरी चोरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में एक घर से करीब 70 किलो की भारी तिजोरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर रात के समय घर में दाखिल हुए और पहली मंजिल के स्टोर रूम से दीवार में फिक्स तिजोरी उखाड़कर ले गए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे और अपने कमरों में सो रहे थे। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-8 निवासी सुरेंद्र मोहन सिंह संधू की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने सतपाल, रवि और निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी की गई है और उनसे पूछताछ जारी है।

 

विज्ञापन

 

पीछे के खाली कमरे से घर में घुसे

वारदात बीते बुधवार रात की बताई जा रही है। सुरेंद्र मोहन सिंह संधू के मुताबिक, रात करीब 11 बजे परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। चोर घर के पीछे सर्विस लेन की तरफ बने एक खाली कमरे के रास्ते अंदर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम की खिड़की की ग्रिल उखाड़ दी और शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर आने के बाद चोरों ने बेहद सावधानी से पहली मंजिल तक पहुंच बनाई। वे वहां बने स्टोर रूम में गए, जहां दीवार में भारी तिजोरी फिक्स थी।

 

 

बोल्ट तोड़े, दीवार क्षतिग्रस्त कर तिजोरी उखाड़ी

चोरों ने तिजोरी को निकालने के लिए दीवार में तोड़फोड़ की। उसे मजबूती से पकड़कर रखने वाले बोल्ट भी तोड़ दिए गए। इसके बाद करीब 70 किलो वजन की तिजोरी को दीवार से उखाड़कर अपने साथ ले गए। चोर उसी खिड़की के रास्ते बाहर निकले, जिसकी ग्रिल और शीशा तोड़कर उन्होंने घर में प्रवेश किया था। पूरी वारदात के दौरान परिवार को किसी तरह के शोर की भनक नहीं लगी।

सुबह परिवार के सदस्य उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। पीछे वाले कमरे की खिड़की खुली थी और उसका शीशा टूटा हुआ था। जब परिवार ने ऊपर जाकर स्टोर रूम देखा तो वहां भी तोड़फोड़ मिली। दीवार में फिक्स की गई तिजोरी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तिजोरी में सोने के मोटे कड़े, दो जोड़ी कानों के जेवर, करीब 3 किलो चांदी के आभूषण, अन्य ज्वेलरी और कैश रखा था।

 

 

मोबाइल फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और घटनास्थल से संभावित सबूत जुटाए। जांच के दौरान आसपास की कोठियों और दूसरी इमारतों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने घर के पीछे सर्विस लेन की तरफ बने खाली कमरे को अंदर आने के रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किया था। तिजोरी का वजन करीब 70 किलो होने के कारण पुलिस को आशंका थी कि उसे घर से बाहर ले जाने के बाद आरोपियों ने किसी वाहन का इस्तेमाल किया होगा। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी के तरीके से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।