Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh News: रक्त की बूंदों से जीवन बचाने की पहल, टंडन ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

Chandigarh News: रक्त की बूंदों से जीवन बचाने की पहल, टंडन ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

सेक्टर-29 में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने सेवा भारती, चंडीगढ़ की ओर से सेवा सदन, सेक्टर-29 में आयोजित रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-24 और डड्डू माजरा में आयोजित छबील सेवा कार्यक्रमों में भी शामिल होकर सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर के दौरान निःशुल्क दंत परीक्षण, नेत्र जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई, जिसका विभिन्न वर्गों के लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर संजय टंडन ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की।

संजय टंडन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में करुणा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य केवल जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज में भाईचारे, आपसी सम्मान और सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। सभी को मिलकर निस्वार्थ सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन

टंडन ने सेवा भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, महामंत्री राज कुमार शर्मा और संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके बाद संजय टंडन ने सेक्टर-24 में गुप्ता एजेंसीज की ओर से आयोजित छबील सेवा में हिस्सा लिया, जहां गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल मीठा जल वितरित किया गया। इसके बाद उन्होंने डड्डू माजरा में कश्यप राजपूत समाज द्वारा आयोजित छबील सेवा कार्यक्रम में भी भाग लिया और समाज के लोगों के साथ सेवा कार्य किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाना भारतीय संस्कृति में सेवा, परोपकार और मानवता की भावना का प्रतीक है। हमारे गुरुओं और महापुरुषों की शिक्षाएं हमें हमेशा मानवता, करुणा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

यह भी पढ़ें; IAS हरप्रीत सिंह सूदन बने चंडीगढ़ प्रशासन के नए सचिव

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।