Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh News: लखनऊ हादसे के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, चंडीगढ़ में कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण

Chandigarh News: लखनऊ हादसे के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, चंडीगढ़ में कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण

सुरक्षा इंतजामों को लेकर जांच करते अधिकारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: लखनऊ में हुए हादसे के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन भी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर अलर्ट हो गया है। छात्रों की सुरक्षा और आग से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ की फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज ने मंगलवार को सेक्टर-34 स्थित प्रमुख कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई ज्वाइंट कमिश्नर-कम-चीफ फायर ऑफिसर डॉ. इंदर जीत की निगरानी में की गई। फायर विभाग की टीम ने सेक्टर-17, सेक्टर-32, रामदरबार और मनीमाजरा फायर स्टेशनों के अधिकारियों के साथ मिलकर कई बड़े कोचिंग संस्थानों में जाकर सुरक्षा इंतजामों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने हेलिक्स इंस्टीट्यूट, एलन करियर इंस्टीट्यूट, श्री चैतन्य एकेडमी, एलेक्स इंस्टीट्यूट, हेड मास्टर्स एकेडमी, नारायणा कोचिंग सेंटर और पीडब्ल्यू विद्यापीठ में फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकास, छात्रों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रास्तों और अन्य फायर सेफ्टी मानकों की जांच की। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में सुरक्षा से जुड़ी कमियां सामने आईं। फायर विभाग ने संबंधित प्रबंधन को इन कमियों को तुरंत दूर करने और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. इंदर जीत ने कहा कि जहां बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे संस्थानों में लगातार निरीक्षण करने और फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। नगर निगम फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज ने स्पष्ट किया कि शहर में छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील इमारतों और संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढें; लखनऊ के आग हादसे में 15 मौतें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।