Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh News: फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट, सेक्टर-43 आईएसबीटी पर चला दो घंटे का सघन सर्च ऑपरेशन

Chandigarh News: फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट, सेक्टर-43 आईएसबीटी पर चला दो घंटे का सघन सर्च ऑपरेशन

फायरिंग की घटनाओं के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: शहर में हाल के दिनों में हुई फायरिंग और गैंगस्टर गतिविधियों के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सेक्टर-43 स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर ऑपरेशन सेल ने विशेष सर्च अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पूरे बस स्टैंड परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर बसों, यात्रियों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान बस स्टैंड के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस टीम ने एक-एक बस की जांच करते हुए यात्रियों के बैग, लगेज और सीटों के नीचे रखे सामान की तलाशी ली। साथ ही बसों में यात्रा कर रहे लोगों की पहचान और उनकी यात्रा संबंधी जानकारी भी जुटाई गई।

अभियान के दौरान बस स्टैंड परिसर में मौजूद दुकानदारों, बस चालकों, परिचालकों, कर्मचारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने उनसे हाल के दिनों में किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, पार्किंग, शौचालय, फुटओवर ब्रिज और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल में हुई फायरिंग और गैंगस्टर से जुड़ी वारदातों की जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बसों के जरिए शहर से फरार हुए, जबकि कुछ अपराधी वारदात से पहले बसों के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसी इनपुट के आधार पर बस स्टैंड पर यह विशेष अभियान चलाया गया ताकि कोई भी अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर शहर में प्रवेश या बाहर न निकल सके।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड के बाहरी हिस्सों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता भी महसूस की। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-43 बस स्टैंड परिसर के भीतर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बाहरी क्षेत्र, विशेषकर कजहेड़ी की ओर पेट्रोल पंप के आसपास कैमरों की कमी है, जिसका फायदा अपराधी उठा सकते हैं। ऐसे में बाहरी क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों और हाल ही में सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर की हत्या के बाद पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है। प्रशासक की नाराजगी के बाद शहर के संवेदनशील बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेक्टर-11, 19, 22 और 35 की मार्केटों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि नियमित नाकाबंदी और गश्त भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें; चंडीगढ़ में सफाई अभियान बना जनआंदोलन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।