Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh News: स्कूलों के बाहर नहीं, अब परिसर के भीतर ही होगी छात्रों की पिक-अप और ड्रॉप, डीसी ने जारी की एडवाइजरी

Chandigarh News: स्कूलों के बाहर नहीं, अब परिसर के भीतर ही होगी छात्रों की पिक-अप और ड्रॉप, डीसी ने जारी की एडवाइजरी

स्कूली छात्रों के पिकअप और ड्राप ऑफ को लेकर डीसी ने जारी की एडवाइजरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: स्कूलों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों की पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ की व्यवस्था स्कूल परिसर के भीतर ही सुनिश्चित की जाए, ताकि सार्वजनिक सड़कों पर बच्चों को चढ़ाने-उतारने की स्थिति समाप्त हो सके।

एडवाइजरी में कहा गया है कि चंडीगढ़ बिल्डिंग रूल्स-2017 के तहत स्कूलों में पार्किंग के लिए निर्धारित क्षेत्र का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाए। कई संस्थानों में पार्किंग स्थल का इस्तेमाल अन्य गतिविधियों के लिए किए जाने के कारण बच्चों को सड़क पर उतारना-चढ़ाना पड़ रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन ने ऐसे सभी संस्थानों को पार्किंग क्षेत्र बहाल करने और उसका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

कार-पूलिंग अपनाने की सलाह

प्रशासन ने स्कूलों से अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच कार-पूलिंग को बढ़ावा देने को भी कहा है। इसके लिए एक ही क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कर कार-पूलिंग समूह बनाने तथा अभिभावकों को सर्कुलर और पैरेंट-टीचर बैठकों के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि कार-पूलिंग से स्कूलों के बाहर वाहनों की संख्या घटेगी, ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी घटेगा। एडवाइजरी में सभी शिक्षण संस्थानों से इन निर्देशों का शीघ्र पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही स्कूलों को प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा जरूरत के अनुसार समय निर्धारण कर परिसर में वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उठाए गए कदमों की रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भेजनी होगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।