Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बिजली के खंभे पर लगी आग, सूचना के बावजूद नहीं बंद हुई सप्लाई, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बिजली के खंभे पर लगी आग, सूचना के बावजूद नहीं बंद हुई सप्लाई, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ में बिजली के खंभे पर लगी आग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी में बुधवार सुबह बिजली के खंभे पर लगी आग ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी। गांव की एक गली में बिजली के तारों से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारियां आसपास के मकानों तक पहुंचने लगीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद बिजली विभाग ने करीब डेढ़ घंटे तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई होती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती।

स्थानीय निवासी शकील मोहम्मद के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गली में लगे बिजली के खंभे की तारों से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में तारों में आग लग गई और चिंगारियां नीचे गिरने लगीं। उस समय गली में लोगों की आवाजाही जारी थी, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहा। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों से परिवारों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगते ही बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने फोन रिसीव किया, लेकिन न तो तत्काल बिजली सप्लाई बंद की गई और न ही कोई टीम मौके पर भेजी गई। करीब डेढ़ घंटे तक पूरे क्षेत्र में बिजली चालू रहने से लोगों में डर का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जब लंबे समय तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीण स्वयं सेक्टर-52 स्थित बिजली विभाग की टीम के पास पहुंचे। वहां टीम किसी अन्य स्थान पर काम कर रही थी। ग्रामीण कर्मचारियों को अपने साथ घटनास्थल पर लेकर आए, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई और आग पर काबू पाया गया।

मकान में दौड़ा करंट, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
जिस बिजली के खंभे पर आग लगी थी, उसके बिल्कुल पास एक मकान स्थित है। ग्रामीणों का दावा है कि आग के दौरान उस मकान में करंट दौड़ने लगा। घर के भीतर मौजूद बच्चों और बुजुर्गों को परिजनों ने तुरंत बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि यदि बिजली सप्लाई समय पर बंद कर दी जाती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती और बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
घटना के बाद गांव कजहेड़ी के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आपात स्थिति में यदि बिजली विभाग समय पर सहायता नहीं पहुंचा सकता, तो लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने विभाग से इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

 

यह भी पढ़ें; स्वच्छ चंडीगढ़ की दिशा में बड़ा कदम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।