Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh News: अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh News: अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी और बिक्री मामला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 214 बोतल और निप अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली कार्रवाई में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने 4 जुलाई की रात करीब 11:40 बजे सेक्टर-27 स्थित कचरा संग्रहण केंद्र के पास से सेक्टर-44सी निवासी जशनप्रीत को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से शराब की 34 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-56 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास छापेमारी कर सेक्टर-56सी निवासी 36 वर्षीय राज कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देसी शराब ‘हिम्मत सुपर संतरा’ के 180 निप बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोनों मामलों में बरामद शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें; Chandigarh Building Collapse

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।