Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Chandigarh News: एनएचआरसी विशेष मॉनिटर ने चंडीगढ़ के बाल गृह, स्कूल और अस्पताल का किया निरीक्षण

Chandigarh News: एनएचआरसी विशेष मॉनिटर ने चंडीगढ़ के बाल गृह, स्कूल और अस्पताल का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Chandigarh News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर (बाल अधिकार एवं वरिष्ठ नागरिक) बालकृष्ण गोयल ने दो दिवसीय दौरे के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का व्यापक आकलन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मानवाधिकार, गरिमा और समावेशिता पर आधारित नागरिक सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहने चाहिए। बुधवार व वीरवार को हुए निरीक्षण के दौरान गोयल ने सेक्टर-15 स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह, मलोया स्थित बाल गृह (स्नेहालय), सेक्टर-25 स्थित प्रेक्षण गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी, सेक्टर-41 के आंगनवाड़ी-सह-क्रेच, पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनास तथा सरकारी अस्पताल, मनीमाजरा का दौरा किया।

उन्होंने प्रत्येक संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं, रिकॉर्ड, आधारभूत ढांचे और लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दो दिवसीय निरीक्षण के समापन पर विशेष मॉनिटर ने सामाजिक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित संस्थानों के अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा, पुनर्वास और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने संवेदनशील वर्गों के अधिकारों और कल्याण को प्राथमिकता देने की दिशा में सकारात्मक पहल की है। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों से मानवाधिकार, समानता, गरिमा और समावेशिता के मूल्यों पर आधारित नागरिक-केंद्रित संस्थागत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन

सेक्टर-15 स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह में उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अभिलेखों, व्यक्तिगत केस फाइलों, रसोई और भंडार गृह का निरीक्षण किया तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता की सराहना करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित भ्रमण, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाना चाहिए।

इसके बाद विशेष मॉनिटर ने मलोया स्थित बाल गृह (स्नेहालय), सेक्टर-25 के प्रेक्षण गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी और सेक्टर-41 के आंगनवाड़ी-सह-क्रेच का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की व्यक्तिगत केस फाइलों, पुनर्वास योजनाओं, परामर्श सेवाओं, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों और अन्य कल्याणकारी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में सामाजिक कल्याण विभाग और संबंधित संस्थानों के प्रयास सराहनीय हैं।

बुधवार को उन्होंने पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनास का भी दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय के वातावरण, सुरक्षा और भावनात्मक सहयोग संबंधी व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने विद्यालय में गरिमा, समानता और सम्मान पर आधारित माहौल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, शौचालयों, खेल मैदानों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी संतोषजनक पाया गया।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुभवात्मक और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति के लिए विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की प्रशंसा की। वीरवार को सरकारी अस्पताल, मनीमाजरा के निरीक्षण के दौरान बालकृष्ण गोयल ने आपातकालीन विभाग, इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी पंजीकरण काउंटर सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक, सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।