Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब BJP कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन चलते फैसला

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब BJP कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन चलते फैसला

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब BJP कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: दिल्ली में NEET परीक्षा मामले को लेकर जारी राजनीतिक विरोध-प्रदर्शनों के बीच चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। कार्यालय के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यालय के बाहर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बसों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रदर्शनकारियों को तुरंत डिटेन किया जा सके। चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। कार्यालय के बाहर डीएसपी स्तर के अधिकारी को भी तैनात किया गया है और आसपास से गुजरने वाले वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

विज्ञापन

दिल्ली में विरोध के बाद बढ़ाई गई चौकसी

दिल्ली में NEET परीक्षा मामले को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए चंडीगढ़ में भी संभावित राजनीतिक गतिविधियों की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस का उद्देश्य किसी भी विरोध-प्रदर्शन की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।

 

प्रदर्शनकारियों के लिए स्टैंडबाय पर रखी गईं CTU बसें

भाजपा कार्यालय के बाहर CTU की बसों को पहले से तैयार रखा गया है। यदि प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने की आवश्यकता पड़ती है तो इन्हीं बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बल को भी अतिरिक्त निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

 

एक दिन पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई थी झड़प

बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर भाजपा के विरोध में जुटे थे। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और माहौल को शांत कराया।

 

अप्रैल में हो चुका है ग्रेनेड हमला

पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यालय पहले भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील स्थान बन चुका है। 1 अप्रैल 2026 को दो मोटरसाइकिल सवार हमलावर कार्यालय पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए थे। ग्रेनेड कार्यालय की दीवार पर जाकर गिरा था, हालांकि उस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही है और पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।