Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh News: विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, 13 फरार आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh News: विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, 13 फरार आरोपी गिरफ्तार

13 फरार आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: फरार और उद्घोषित अपराधियों (पीओ) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यूटी चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सप्ताह के भीतर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उद्घोषित अपराधी (पीओ), गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू), री-अरेस्ट वारंट और एनआई एक्ट के मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और फरार अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

पुलिस के अनुसार यह विशेष अभियान 12 जून से 4 जुलाई तक एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देश पर चलाया गया। अभियान की निगरानी डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन ने की, जबकि कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर हरभजन सिंह, इंचार्ज पीओ एवं समन स्टाफ ने किया। अभियान के दौरान पुलिस ने स्टेट केसों में सात उद्घोषित अपराधियों, एनआई एक्ट के तीन आरोपियों, दो गैर-जमानती वारंट और एक री-अरेस्ट वारंट को सफलतापूर्वक तामील किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित अदालतों में पेश किया गया।

विज्ञापन

स्टेट केसों में गिरफ्तार उद्घोषित अपराधियों में दिनेश पाल उर्फ काला (मोहाली), ममता सूद (सेक्टर-38 वेस्ट), अंकित उर्फ सूर (डड्डूमाजरा), सूरज पाल उर्फ साहिल (धनास), हैप्पी उर्फ चैंप (मनीमाजरा), मोहम्मद आशिक उर्फ आशिफ (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) और किशन उर्फ मुलायम (धनास) शामिल हैं। इनमें दिनेश पाल, अंकित, सूरज पाल, हैप्पी और किशन को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ममता सूद को 10 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराने के बाद जमानत मिल गई, जबकि मोहम्मद आशिक उर्फ आशिफ को आगे की कार्रवाई के लिए सेक्टर-3 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एनआई एक्ट के मामलों में सुरेंद्र सिंह (सेक्टर-20ए), विकास कुमार मल्होत्रा (सेक्टर-34) और अजय कुमार (बुड़ैल) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके अलावा गैर-जमानती वारंट के तहत बिल्हार सिंह (मोहाली) और मनीषा उर्फ बनारसी दास गुलाटी (बुड़ैल) को गिरफ्तार किया गया। बिल्हार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि मनीषा को जमानत मिल गई। वहीं री-अरेस्ट वारंट के तहत सुनीत कौर (सेक्टर-8सी) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बुरैल जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून से बचकर फरार रहने वाले अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें; मोहाली में 10 निहंगों पर FIR दर्ज 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।