Breaking News
Kaithal News: कैथल में 1 लाख रुपये के सुल्फे के साथ तस्कर गिरफ्तार, टीक बस अड्डे के पास पुलिस का बड़ा एक्शनचंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशKarwa Chauth Special: करवा चौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये रोमांटिक विशेष, रिश्तों में घुलेगी प्यार की मिठासलुधियाना में रेस्टोरेंट के बाहर युवक पर हमला; बदमाशों ने मां और बेटे के सामने चलाई गोलिया, दातर से सिर पर कियाKarnal News: काजू के छिलकों में छिपा रखा था 1.35 करोड़ का गांजा, करनाल पुलिस ने पकड़ा 519 किलो नशा, चाचा-भतीजा गिरफ्तारKaithal News: कैथल में 1 लाख रुपये के सुल्फे के साथ तस्कर गिरफ्तार, टीक बस अड्डे के पास पुलिस का बड़ा एक्शनचंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 1500 से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशKarwa Chauth Special: करवा चौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये रोमांटिक विशेष, रिश्तों में घुलेगी प्यार की मिठासलुधियाना में रेस्टोरेंट के बाहर युवक पर हमला; बदमाशों ने मां और बेटे के सामने चलाई गोलिया, दातर से सिर पर कियाKarnal News: काजू के छिलकों में छिपा रखा था 1.35 करोड़ का गांजा, करनाल पुलिस ने पकड़ा 519 किलो नशा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Charanjit Channi Governor meeting : चन्नी और रंधावा ने राज्यपाल से मिलकर उठाए पंजाब के मुद्दे

Charanjit Channi Governor meeting : चन्नी और रंधावा ने राज्यपाल से मिलकर उठाए पंजाब के मुद्दे

चन्नी और रंधावा ने राज्यपाल से मिलकर उठाए पंजाब के मुद्दे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Charanjit Channi Governor meeting : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट से अहम चर्चा करने के बाद पंजाब लौटने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। इसी सिलसिले में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सीधे पंजाब राजभवन पहुंचा और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा जैसे प्रमुख चेहरे भी शामिल रहे। दिल्ली दौरे के तुरंत बाद राज्यपाल से यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले पर राज्यपाल के समक्ष रखी बात

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगरूर जिले के तूर बंजारा गांव निवासी मजदूर गुलजार सिंह की आत्महत्या से जुड़े मामले को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि किस तरह पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने वित्तीय मामलों से जुड़े मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ इस मामले में तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि इस संवेदनशील प्रकरण में दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए।

लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और पुलिसिया रवैये पर सवाल

राजभवन के बाहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मौजूदा हालात पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है और लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है।

चन्नी ने संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के एक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध स्वरूप काला झंडा दिखाने वाले एक आम नागरिक के साथ पुलिस ने बेहद अमानवीय और क्रूर व्यवहार किया। उन्होंने इसे तानाशाही रवैया करार दिया।

गैंगस्टर संस्कृति और राजनीतिक संरक्षण के आरोप

कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों और गैंगस्टर गतिविधियों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। चन्नी ने आरोप लगाया कि गंभीर अपराधों में संलिप्त तत्वों को  राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आम जनता की सुरक्षा करने और कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। इस उच्च-स्तरीय मुलाकात के जरिए कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे इन मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में हैं।

Sukhbir Badal Kharar rally : खरड़ रैली में सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान ; सरकार बनने पर नयागांव को न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा शामिल

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।