Breaking News
 Hisar Accident: हिसार में करवा चौथ के दिन दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से लौट रहे दंपती को पुलिसकर्मी की कार ने मारी टक्करपंजाब के सिनेमाघरों से पंजाबी फिल्में गायब, कलाकारों ने सिनेमाघरों में जगह देने की मांग कीGurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौतYamunanagar Road Accident: जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौतKaithal News: कैथल में 1 लाख रुपये के सुल्फे के साथ तस्कर गिरफ्तार, टीक बस अड्डे के पास पुलिस का बड़ा एक्शन Hisar Accident: हिसार में करवा चौथ के दिन दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से लौट रहे दंपती को पुलिसकर्मी की कार ने मारी टक्करपंजाब के सिनेमाघरों से पंजाबी फिल्में गायब, कलाकारों ने सिनेमाघरों में जगह देने की मांग कीGurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौतYamunanagar Road Accident: जगाधरी में तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग चौकीदार को कुचला, मौके पर मौतKaithal News: कैथल में 1 लाख रुपये के सुल्फे के साथ तस्कर गिरफ्तार, टीक बस अड्डे के पास पुलिस का बड़ा एक्शन

Karnal News: काजू के छिलकों में छिपा रखा था 1.35 करोड़ का गांजा, करनाल पुलिस ने पकड़ा 519 किलो नशा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Karnal News: काजू के छिलकों में छिपा रखा था 1.35 करोड़ का गांजा, करनाल पुलिस ने पकड़ा 519 किलो नशा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

काजू के छिलकों में छिपा रखा था 1.35 करोड़ का गांजा, करनाल पुलिस ने पकड़ा 519 किलो नशा, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: मुनीश मुंडे, करनाल

Karnal News: मुनीश मुंडे, करनाल। हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करनाल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जीटी रोड पर घरौंडा के पास एक टाटा ट्रक को रोककर उसमें से 1.35 करोड़ रुपये मूल्य का 519 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस की जांच से बचने के लिए तस्करों ने गांजे के 19 कट्टों को काजू के छिलकों से भरी बोरियों के नीचे गहराई में छिपा रखा था।

एसपी करण गोयल के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 27 अक्टूबर की देर रात नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर नाकाबंदी की थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर के एक संदिग्ध ट्रक में ओडिशा बॉर्डर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। जैसे ही ट्रक मौके पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर रोक लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

ओडिशा बॉर्डर से ला रहे थे खेप, नूंह के रहने वाले हैं आरोपी

ट्रक की सघन चेकिंग के दौरान काजू के छिलकों की बोरियों के नीचे से 19 कट्टों में भरा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिलाल (पुत्र अब्दुल हामिद) और उसके भतीजे यहूदा (पुत्र सफीक) के रूप में हुई है, जो नूंह (मेवात) जिले के गांव फिरोजपुर नमक के रहने वाले हैं।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि बिलाल ही उस टाटा ट्रक का मालिक और चालक है, जबकि यहूदा उसमें क्लीनर के रूप में काम करता है। दोनों आरोपी ओडिशा सीमा के पास से यह अंतरराज्यीय खेप भरकर लाए थे और इसे हरियाणा व आसपास के इलाकों में ठिकाने लगाने की फिराक में थे। हालांकि, डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 27 अक्टूबर को थाना घरौंडा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी में इस्तेमाल किए गए टाटा ट्रक और उसमें लदे अन्य सामान को नियमानुसार सीज कर दिया गया है।

अब करनाल पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह नशीला पदार्थ ओडिशा में किस मुख्य सप्लायर से खरीदा गया था और हरियाणा में इसे किन-किन ड्रग पैडलरों को सौंपा जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की जाएगी ताकि इस पूरे अंतरराज्यीय सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।