Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Cheeka Fake Visa Fraud: कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 7.45 लाख की ठगी, फर्जी वीजा देकर फरार हुआ मोहाली का एजेंट

Cheeka Fake Visa Fraud: कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 7.45 लाख की ठगी, फर्जी वीजा देकर फरार हुआ मोहाली का एजेंट

मोहाली के ट्रेवल एजेंट की करतूत: कैथल के गुरमीत को थमाया फर्जी वीजा, पुलिस जांच में जुटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Cheeka Fake Visa Fraud: हरियाणा के युवाओं में विदेश जाने की चाहत का फायदा उठाकर ठगी करने वाले फर्जी ट्रेवल एजेंटों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामला कैथल जिले के चीका थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गांव बोपुर निवासी एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 7 लाख 45 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोपी ने पैसे लेने के बाद जब युवक को फर्जी वीजा की कॉपी थमा दी, तब जाकर इस पूरी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ।

12 फरवरी से 30 जून के बीच ऐंठे लाख रुपये

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बोपुर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी दौरान उसका संपर्क मोहाली के रहने वाले हितांशु नाम के एक व्यक्ति से हुआ। आरोपी ने खुद को बड़ा ट्रेवल एजेंट बताते हुए गुरमीत को आसानी से ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर गुरमीत ने 12 फरवरी से 30 जून 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में आरोपी को कुल 7 लाख 45 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।

एम्बेसी की जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज

पैसे हड़पने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। जब पीड़ित गुरमीत ने बार-बार कॉल करके वीजा की स्थिति पूछी, तो आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर एक वीजा की कॉपी भेज दी। शक होने पर जब गुरमीत ने संबंधित एम्बेसी और जानकारों के माध्यम से दस्तावेज की जांच कराई, तो पता चला कि वीजा पूरी तरह फर्जी और स्कैन किया हुआ फर्जी दस्तावेज था। धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत चीका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच अधिकारी नियुक्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए चीका थाना पुलिस ने मोहाली निवासी आरोपी हितांशु के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। चीका थाना के जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के बैंक खातों और दिए गए कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें–  कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।