Breaking News
Ambala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामदYamunanagar SDM Attacked Mining: अवैध खनन रोकने गए एसडीएम को डंपर से कुचलने का प्रयास, खनन माफिया के हौसले बुलंदराजस्थान में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; मशीन के हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद हादसाFaridabad News: शादी के 6 महीने बाद मूक-बधिर युवक ने दी जान, पत्नी पर अफेयर का गंभीर आरोपहोशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर फिर पहुंची ED की टीम, सुबह 8 बजे शुरू हुई कार्रवाईAmbala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामदYamunanagar SDM Attacked Mining: अवैध खनन रोकने गए एसडीएम को डंपर से कुचलने का प्रयास, खनन माफिया के हौसले बुलंदराजस्थान में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; मशीन के हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद हादसाFaridabad News: शादी के 6 महीने बाद मूक-बधिर युवक ने दी जान, पत्नी पर अफेयर का गंभीर आरोपहोशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर फिर पहुंची ED की टीम, सुबह 8 बजे शुरू हुई कार्रवाई

Narnaul City News: नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग

Narnaul City News: नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग

नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul City News: जिला उद्योग व्यापार केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को सुबह राव बंसी सिंह पार्क में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेश चंद चौधरी ने की। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा उद्योगपतियों और व्यापारियों को दी जाने वाली सब्सिडी की प्रशंसा की गई और कहा गया कि नारनौल में बनने वाले इंडस्ट्रियल हब में उद्योगपतियों को रियायती दरों पर प्लॉट दिए जाएं ताकि वे यहां अपना उद्योग लगा सके।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग दिन-रात मेहनत करके दो वक्त की रोटी कमाता है और जब कोई ग्राहक आता है तो अपना खाना भी छोड़कर पहले ग्राहक को सामान देता है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि व्यापारियों को भी 60 साल के बाद उचित पेंशन दी जाए।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुरेश चंद चौधरी जो नारनौल मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन भी हैं, उन्होंने मार्केट कमेटी द्वारा लगाए गए गार्डनर को निर्देश देते हुए कहा कि वह नियमित रूप से घास कटिंग करें और राव बंसी सिंह पार्क को साफ सुथरा रखने में पूरा ध्यान दें।

इसके साथ ही उन्होंने पार्क में लाइट की व्यवस्था के लिए जेई मार्केट कमेटी को भी निर्देश दिए कि पार्क में लाइट रेगुलर जलती रहे।

इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, आनंद जिंदल, संजय मित्तल, विनय जिंदल, कृष्ण प्रेस वाले, प्रवीण गर्ग, विनोद, लाल जी, पवन अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, प्रदीप, राजकुमार, सुभाष अग्रवाल, मनीष चौधरी, विवेक अग्रवाल, पदम जैन, जुगल किशोर, मनीष चौधरी और काफी संख्या में उद्योगपति और व्यापारी मौजूद रहे।

 

यह भी देखें – सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।