Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Martyr Udham Singh Shaheed Diwas: गदरपुर में बोले सीएम धामी- शहीद ऊधम सिंह का बलिदान देश का स्वाभिमान है

Martyr Udham Singh Shaheed Diwas: गदरपुर में बोले सीएम धामी- शहीद ऊधम सिंह का बलिदान देश का स्वाभिमान है

गदरपुर में बोले सीएम धामी- शहीद ऊधम सिंह का बलिदान देश का स्वाभिमान है

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Martyr Udham Singh Shaheed Diwas: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अमर शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने परिसर में आयोजित अखंड पाठ में सहभागिता की और गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की अरदास की।

वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह समागम वीरता और आध्यात्मिक पवित्रता का एक दुर्लभ संगम है। जलियांवाला बाग नरसंहार को भारतीय इतिहास का एक दुखद और काला अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने सालों बाद उस बर्बर अन्याय का जवाब देकर पूरी दुनिया को भारत के साहस, स्वाभिमान और अटूट संकल्प से परिचित कराया था। उनका जीवन और उनका बलिदान हर नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्वलित करता है।

गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी से मिलती है निस्वार्थ सेवा की सीख

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देशभक्ति, त्याग और निस्वार्थ सेवा की यह महान प्रेरणा हमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी से प्राप्त होती है। गुरु साहिब की शिक्षाएं संपूर्ण मानव जाति को करुणा, सत्य, भाईचारे और लोक-कल्याण का मार्ग दिखाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड के सामाजिक व आर्थिक विकास में सिख समुदाय के बहुमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए सभी से अमर शहीद के बताए पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडेय, विधायक शिव अरोरा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली और दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’ सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।