Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

CM Pushkar Singh Dhami: जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर बोले पुष्कर सिंह धामी- मूल स्वरूप को बचाकर आधुनिक बनेगा मंदिर परिसर

CM Pushkar Singh Dhami: जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर बोले पुष्कर सिंह धामी- मूल स्वरूप को बचाकर आधुनिक बनेगा मंदिर परिसर

CM Pushkar Singh Dhami: जागेश्वर धाम मास्टर प्लान पर बोले पुष्कर सिंह धामी- मूल स्वरूप को बचाकर आधुनिक बनेगा मंदिर परिसर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

CM Pushkar Singh Dhami: अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग ही तेवर नजर आया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि उत्तराखंड के विकास का पहिया अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमांत और पहाड़ी इलाकों का समेकित विकास सरकार की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य की जुगलबंदी से उत्तराखंड आज प्रगति के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने दन्या डिग्री कॉलेज के नए भवन की चाबी छात्रों को सौंपते हुए कहा कि अब पहाड़ के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ेगा।

विज्ञापन

जागेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ से मिलेगा स्वरोजगार

मुख्यमंत्री ने सरकार के विजन को सामने रखते हुए कहा कि केदारखंड (गढ़वाल) की तर्ज पर अब मानसखंड (कुमाऊं) के पौराणिक मंदिरों को वैश्विक पटल पर लाने का काम तेजी से चल रहा है। जागेश्वर धाम का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर के मूल और पौराणिक स्वरूप से बिना किसी छेड़छाड़ के, मास्टर प्लान के तहत वहां विश्वस्तरीय सुविधाएं और विशाल पार्किंग स्पेस तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हम सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि विंटर टूरिज्म, योग और आयुर्वेद आधारित आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ नीति के जरिए हमारे स्थानीय मेलों को नई पहचान मिल रही है, जिससे सीधे तौर पर पहाड़ी युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खुले हैं।”

नकल विरोधी कानून युवाओं का ढाल, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

अपने संबोधन में सीएम धामी ने राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यानी कड़े नकल विरोधी कानून का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले की व्यवस्था में जहां युवाओं का भरोसा डिग चुका था, वहीं आज पूरी तरह पारदर्शी और साफ-सुथरी भर्ती परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और युवाओं के हक पर डाका डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

जनसभा के बाद भागवत कथा में पहुंचे सीएम, अपनों के बीच बिताया वक्त

सियासी और प्रशासनिक घोषणाओं के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सहज और आत्मीय रूप भी देखने को मिला। वे दन्या के स्थानीय निवासी पवन पंत के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत कथा में शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने काफी देर तक पंडाल में बैठकर कथा का श्रवण किया और भगवान से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना की। इस पूरे दौरे के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के समेत भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।