Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

CM Pushkar Singh Dhami: खटीमा में सीएम धामी की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, बांटे सहायक उपकरण

CM Pushkar Singh Dhami: खटीमा में सीएम धामी की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, बांटे सहायक उपकरण

खटीमा में सीएम धामी की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, बांटे सहायक उपकरण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड कैंप कार्यालय में चौपाल सजाई। यहां पहुंचे आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं व सुझावों को मुख्यमंत्री ने एक-एक कर बेहद गंभीरता से सुना। इस दौरान जनसमस्याओं के निस्तारण में हो रही देरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

“जनता को न काटने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर”

विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन की सेवा ही उनकी सरकार का मूल ध्येय है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें।

सीएम ने दोहराया कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के त्रिसूत्रीय मंत्र पर काम कर रही है। जब तक अंतिम व्यक्ति को संतोषजनक समाधान नहीं मिलता, तब तक शासन-प्रशासन की जवाबदेही पूरी नहीं मानी जाएगी।

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को दिए सहायक उपकरण, महिलाओं को सौंपी वाहन की चाबियां

जनसमस्याओं के निस्तारण के बाद मुख्यमंत्री ने खटीमा कैंप कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाज के जरूरतमंद तबकों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने 27 दिव्यांगजनों को 77 और 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण वितरित किए।

इनमें 11 बैटरी चालित रिक्शा, 14 व्हील चेयर, 18 कमोड चेयर, 6 ट्राई साइकिल, 24 कान की मशीनें, 40 नी ब्रेस और 13 बैसाखियों के अलावा वॉकर, वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन कुशन और सीपी चेयर शामिल रहे। इसके साथ ही, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए ग्रामोत्थान रीप योजना के तहत गदरपुर के ‘नारी शक्ति ग्राम संगठन’ व बाजपुर के ‘सत्यमेव जयते सीएलएफ’ को बोलेरो वाहन और गदरपुर के ‘एकता सीएलएफ’ को फूड वैन की चाबियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर क्षेत्रीय विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर भी सीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक अमले में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।