Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Crime News: 13 साल की मासूम से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Crime News: 13 साल की मासूम से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

13 साल की मासूम से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Crime News: सिटी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मसार और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और भरोसे को एक बार फिर तार-तार कर दिया है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदगी का यह खौफनाक सच तब उजागर हुआ, जब बच्ची के शरीर में आए बदलावों के बाद डॉक्टरी जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता की मां की तहरीर पर स्थानीय सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन

20 साल से मायके में रह रही थी तलाकशुदा मां, दिवंगत भाई की दोस्ती का आरोपी ने उठाया फायदा

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने अपना दुखड़ा बयां करते हुए बताया कि वह तलाकशुदा है और पिछले 20 सालों से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है। कुछ समय पहले उसके भाई का निधन हो गया था। आरोपी युवक उसके दिवंगत भाई का गहरा दोस्त था, जिसके कारण उसका घर में बेरोक-टोक आना-जाना लगा रहता था। परिवार के सदस्य उस पर अपने घर के चिराग की तरह ही भरोसा करते थे, लेकिन आरोपी की नीयत में खोट थी।

शिकायत के मुताबिक, करीब 4-5 महीने पहले पीड़ित मां अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी 13 साल की मासूम बेटी बिल्कुल अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी घर में दाखिल हुआ और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मासूम को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार डालेगा।

पेट में दर्द और शारीरिक बदलावों से खुला खौफनाक राज, पुलिस दबिश में जुटी

डर और खौफ के साए में जी रही मासूम ने महीनों तक इस दर्द को अपने सीने में दबाए रखा। लेकिन हाल ही में जब बच्ची के पेट में लगातार दर्द रहने लगा और उसके शारीरिक बनावट में बदलाव दिखे, तो मां उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। जांच में जब मासूम के गर्भवती होने की बात सामने आई, तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

होश उड़ने के बाद पीड़ित मां ने हिम्मत जुटाई और 1 सितंबर को सीधे सिटी पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं व पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Farmers News: गुरुग्राम में मनोहर लाल और किसान नेताओं के बीच 4 घंटे चली मैराथन बैठक, इन मुद्दों पर बनी बात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।