Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Delhi Metro Viral: रील और लड़ाई छोड़िए, अब मेट्रो में दिखा बंदर का अनोखा ‘रोमांस’

Delhi Metro Viral: रील और लड़ाई छोड़िए, अब मेट्रो में दिखा बंदर का अनोखा 'रोमांस'

Delhi Metro Viral: रील और लड़ाई छोड़िए, अब मेट्रो में दिखा बंदर का अनोखा ‘रोमांस’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Delhi Metro Viral: दिल्ली मेट्रो अक्सर अपनी अजीबो-गरीब घटनाओं, कपल्स के वीडियो या यात्रियों के बीच होने वाली सिर-फुटौव्वल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसने लोगों के होश उड़ाने के साथ-साथ उन्हें हंसने पर मजबूर कर दिया है।

मेट्रो के बंद डिब्बे में इस बार कोई रील बनाने वाला नहीं, बल्कि एक असली बंदर यात्रियों के बीच सफर करता दिखाई दिया। सबसे मजेदार बात यह थी कि इंसानों की भारी भीड़ के बीच भी इस बंदर के चेहरे पर रत्ती भर का खौफ नहीं था।

विज्ञापन

बेफिक्री से नापी मेट्रो की सीटें, फिर लड़की को चुना अपना टारगेट

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह बंदर किसी स्टेशन से चुपचाप कोच के अंदर दाखिल हो गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह थोड़ी देर में खुद ही बाहर निकल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बंदर ने बड़े आराम से कोच का मुआयना किया और एक सीट से दूसरी सीट पर छलांग लगाने लगा।

कुछ यात्री डर के मारे अपनी सीटें छोड़कर दूर भागने लगे, तो कईयों ने जेब से मोबाइल निकालकर इस दुर्लभ नजारे को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसी बीच घूमते-घूमते बंदर की नजर एक युवती पर पड़ी।

पहले गोद में बैठा और फिर कर दिया ‘किस’, यात्रियों के छूटे ठहाके

बंदर बिना किसी झिझक के सीधे उस लड़की के पास गया और उसकी गोद में जाकर जम गया। अचानक एक जंगली जानवर को अपनी गोद में देखकर लड़की बुरी तरह सकपका गई। उसने डरते-डरते बंदर को खुद से दूर हटाने की कोशिश की, लेकिन बंदर वहां से टस से मस होने को तैयार नहीं था।

हद तो तब हो गई जब वह लड़की के और करीब आया और उसे सीधे ‘किस’ कर बैठा। मेट्रो के भीतर हुए इस अप्रत्याशित ड्रामे को देख वहां मौजूद यात्री जोर-जोर से हंसने लगे। डरी सहमी लड़की भी इस अजीबोगरीब स्थिति पर मुस्कुराने को मजबूर हो गई।

‘दिल्ली मेट्रो का नया आशिक’, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

इस पूरे वाकये का वीडियो एक्स (X) पर @Surya102m नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके बाद से इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। डिजिटल दुनिया के धुरंधर इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे “दिल्ली मेट्रो का नया आशिक” करार दे रहा है, तो कोई चुटकी लेते हुए लिख रहा है कि भाई ने मेट्रो में रोमांस करने के मामले में इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, सुरक्षा के लिहाज से भले ही यह गंभीर चूक हो, लेकिन सोशल मीडिया के लिए यह वीडियो मनोरंजन का तगड़ा डोज साबित हो रहा है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।