Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rental Girlfriend Trend: दिल्ली में अब किराए पर मिल रही गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबोगरीब रेट कार्ड

Rental Girlfriend Trend: दिल्ली में अब किराए पर मिल रही गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबोगरीब रेट कार्ड

अकेलापन दूर करने का नया बिजनेस मॉडल, भारत में तेजी से पैर पसार रहा ‘रेंटल पार्टनर’ का यह अनोखा चलन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rental Girlfriend Trend: महानगरों की बदलती लाइफस्टाइल और अकेलेपन के बीच अब भारत में भी एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला बिजनेस मॉडल पैर पसारने लगा है। विदेशों में ‘रेंट पर लवर’ या ‘रेंट पर फैमिली’ का जो कॉन्सेप्ट सालों से चल रहा था, वह अब देश की राजधानी दिल्ली के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इसी ट्रेंड के बीच दिल्ली की रहने वाली दिव्या नाम की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्विसेज और उसके बकायदा रेट कार्ड का खुलासा किया है। “Rent Me for a Day” नाम से सामने आए इस रेट कार्ड ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और चटकारे भी ले रहे हैं।

विज्ञापन

चिल कॉफी के 1500 तो वीकेंड ट्रिप के 10 हजार रुपए

वायरल हो रहे इस रेट कार्ड पर नजर डालें तो इसमें हर तरह की मुलाकात के लिए अलग-अलग पैकेज तय किए गए हैं। मसलन, अगर किसी को सिर्फ एक ‘चिल कॉफी डेट’ पर जाना है, तो उसे ₹1,500 चुकाने होंगे।

वहीं, डिनर और मूवी डेट के लिए ₹2,000, फैमिली मीटिंग में साथ जाने के लिए ₹3,000 और किसी इवेंट का हिस्सा बनने के लिए ₹3,500 की फीस रखी गई है। इतना ही नहीं, एडवेंचर डे के लिए ₹5,000 और दो दिन के वीकेंड गेटअवे (घूमने जाने) के लिए यह चार्ज ₹10,000 तक पहुंच जाता है। इसके अलावा ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड प्लान भी ले सकते हैं।

एक दिन में 7 हजार तक की कमाई, फ्री शॉपिंग और गिफ्ट्स अलग से

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर नलिनी उनागर नाम की यूजर ने जब दिव्या का यह रेट कार्ड साझा किया, तो देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। इस चर्चा में कूदते हुए मिक्कू नाम के एक अन्य यूजर ने दावा किया कि दिल्ली-एनसीआर की कई लड़कियां इस तरह के “रेंटल गर्लफ्रेंड” प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं और मोटी कमाई कर रही हैं।

दावों के मुताबिक, यहां काम करने वाली लड़कियों को प्रति घंटे ₹1,000 तक मिलते हैं। इसके अलावा क्लाइंट की तरफ से मिलने वाला फ्री खाना, महंगी शॉपिंग और एक्स्ट्रा गिफ्ट्स बोनस के तौर पर होते हैं। कुछ लड़कियां दिन भर में 3 से 4 बुकिंग संभालकर आसानी से ₹6,000 से ₹7,000 कमा रही हैं।

‘को-पार्टनर’ प्लेटफॉर्म का दावा और इंटरनेट पर छिड़ा महायुद्ध

एक वायरल वीडियो में सामने आया है कि ये सर्विसेज KoPartner.in जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए संचालित हो रही हैं, जो खुद को भारत का सबसे बड़ा रेंटल कंपेनियन प्लेटफॉर्म होने का दावा करता है। यहां युवा अकेलेपन से बचने, शॉपिंग, मूवी या सिर्फ बात करने के लिए पार्टनर बुक करते हैं।

इस ट्रेंड के सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। जहां कुछ लोग इसे आधुनिकता, पर्सनल चॉइस और महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का जरिया बता रहे हैं, वहीं रूढ़िवादी और पारंपरिक सोच वाले लोग इसे भारतीय संस्कृति और नैतिकता के खिलाफ मान रहे हैं। इस बीच कमेंट सेक्शन में मजाकिया मीम्स की बाढ़ आ गई है, जहां एक यूजर ने लिखा—”भाई, ये किराया चुकाने के लिए EMI का ऑप्शन मिलेगा क्या?”

जापान और चीन से होते हुए भारत पहुंचा यह अजूबा चलन

आपको बता दें कि यह कॉन्सेप्ट भारत के लिए नया जरूर हो सकता है, लेकिन वैश्विक स्तर पर यह अरबों का उद्योग बन चुका है। जापान, चीन और कई यूरोपीय देशों में “Rent a Girlfriend” या “Rent a Family” बेहद आम बात है,

जहां लोग त्योहारों या पारिवारिक समारोहों में अकेले दिखने के डर से पैसे देकर रिश्तेदार या पार्टनर किराए पर लाते हैं। अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे भारतीय महानगरों में भी इस ट्रेंड का तेजी से बढ़ना यह साफ इशारा करता है कि आधुनिक समाज में अकेलापन और वर्चुअल दुनिया का असर किस कदर हावी हो रहा है।

यह भी पढ़ें– Virat Kohli viral: मॉल में अचानक आ धमका नकली ‘विराट कोहली’, 4 बाउंसर्स का टशन देख फैंस के उड़े होश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।