Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Dhand News: कौल में खिलाड़ियों की मदद को आगे आए मास्टर कृष्ण कौल, अपने खर्च से बांटी वॉलीबॉल सामग्री

Dhand News: कौल में खिलाड़ियों की मदद को आगे आए मास्टर कृष्ण कौल, अपने खर्च से बांटी वॉलीबॉल सामग्री

कौल की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को निजी व्यय पर वॉलीबॉल, नेट सहित खेल सामग्री भेंट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: ढांड (नरेश ढांडा)

Dhand News: ढांड (नरेश ढांडा) ग्रामीण अंचल के युवा खिलाड़ियों को तराशने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में गांव कौल में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। गांव स्थित अर्जुन अवॉर्डी स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू स्टेडियम में संचालित खेल नर्सरी के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रमुख समाजसेवी मास्टर कृष्ण कौल आगे आए हैं। उन्होंने अपने निजी कोष से वॉलीबॉल, नेट समेत तमाम जरूरी खेल सामग्री खिलाड़ियों को सौंपी।

स्टेडियम पहुंचने पर खेल नर्सरी के कोच संजीव कुमार, रोबिन, जितेंद्र सागवाल और स्थानीय खेल प्रेमियों ने मास्टर कृष्ण कौल का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन

‘अनुशासन और कड़ा परिश्रम ही सफलता की कुंजी’

खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए मास्टर कृष्ण कौल ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए खेल जितने जरूरी हैं, उतनी ही शिक्षा भी उनका भविष्य सुरक्षित करने की मजबूत बुनियाद है। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि खेल के मैदान में अनुशासन, लगन और संस्कार ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान बनाते हैं।

उन्होंने कौल गांव के गौरव अर्जुन अवॉर्डी स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि बल्लू जी ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा से कौल का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया। आज नर्सरी के बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी ईश्वर सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया।

ब्लॉक स्तर पर कौल के खिलाड़ियों का दबदबा

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य कोच संजीव कुमार ने आभार जताते हुए कहा कि खेल नर्सरी में अभ्यास के लिए समय-समय पर नई सामग्री की दरकार रहती है। ऐसे में मास्टर कृष्ण कौल की यह मदद खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा संबल बनेगी।

वहीं कोच रोबिन और जितेंद्र सागवाल ने बताया कि नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चे पूरी मेहनत कर रहे हैं और हाल ही में हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी धाक जमाएंगे।

समाज के सहयोग से ही निखरती हैं ग्रामीण प्रतिभाएं

समारोह के अंत में मौजूद ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने कहा कि जब समाज के प्रबुद्ध लोग इस तरह आगे आकर मदद करते हैं, तो ग्रामीण अंचल की छपी प्रतिभाओं को पंख मिलते हैं।

इस मौके पर राजेश कुमार, संजीव कुमार, नितिन, अंकित, विकास, अशोक फौजी, पंडित ईश्वर सिंह, रिंकू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– जिला स्तरीय फुटबॉल में जड़ौला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।