Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Haryanvi Dancer Viral: ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का बीच सड़क पर हंगामा

Haryanvi Dancer Viral : ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का बीच सड़क पर हंगामा

Haryanvi Dancer Viral : ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का बीच सड़क पर हंगामा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Haryanvi Dancer Viral: ग्रेटर नोएडा का सबसे व्यस्त इलाका माना जाने वाला अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट इन दिनों किसी और वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तैर रहे एक हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते सुर्खियों में है। करीब छह दिन पहले हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी और दो स्थानीय युवकों के बीच बीच सड़क पर हुई तीखी बहस का वीडियो सामने आया था।

वीडियो में डिंपल चौधरी अपनी एक सहेली के साथ नजर आ रही हैं और दो युवकों के साथ उनकी जबरदस्त धक्का-मुक्की हो रही है। बात सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि सड़क पर सरेआम अभद्र भाषा और गालियों की बौछार भी हुई। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जहां दोनों ही पक्ष सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं डांसर, वीडियो जारी कर रोया बदतमीजी का दुखड़ा

शुरुआती वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने डिंपल चौधरी को उनकी भाषा और आक्रामक रवैये के लिए बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं से घिरीं डांसर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया है। डिंपल का दावा है कि कहानी वैसी नहीं है जैसी स्क्रीन पर दिख रही है।

उन्होंने कहा, “मैं अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाने से कभी मना नहीं करती। उन लड़कों से भी आराम से बात हो रही थी, लेकिन तभी उन्होंने मर्यादा लांघी और बदतमीजी करते हुए मेरा हाथ पकड़ लिया। एक महिला होने के नाते आत्मसम्मान में मेरा गुस्सा होना लाजमी था।”

दूसरे पक्ष ने भी जारी की ‘नसीहत’, आखिर किसने की मर्यादा पार?

दूसरी ओर, इस पूरे फसाद के केंद्र में रहे दूसरे पक्ष के युवक ने भी इस डिजिटल लड़ाई में कूदने में देर नहीं की। युवक ने एक जवाबी वीडियो पोस्ट कर डांसर के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उसका कहना है कि वे सिर्फ एक साधारण फैन की तरह फोटो खींचने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन डांसर ने छोटी सी बात पर आपा खो दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। युवक ने वीडियो में डांसर को सार्वजनिक जीवन में शालीनता बरतने की नसीहत भी दे डाली है। वायरल फुटेज में भी दोनों युवक बार-बार यही कहते सुने जा रहे हैं कि वे तो सिर्फ एक तस्वीर क्लिक करना चाहते थे।

पुलिस को अब भी लिखित तहरीर का इंतजार, बोले कोतवाली प्रभारी

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि सोशल मीडिया की इस जंग को हफ्ता भर बीतने को आया है, लेकिन दोनों में से किसी भी पक्ष ने कानून का दरवाजा खटखटाने की जहमत नहीं उठाई है। ना तो डिंपल चौधरी ने छेड़छाड़ या बदतमीजी की कोई शिकायत दी है और ना ही युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज को लेकर कोई तहरीर सौंपी है।

इस मामले पर बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, जब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलती, तब तक पुलिस अपनी तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कर सकती। शिकायत मिलते ही निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।