Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kai Trump White House Viral: डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने दिखाया व्हाइट हाउस का वो सीक्रेट कमरा, जहां भरा है सिर्फ सोना

Kai Trump White House Viral: डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने दिखाया व्हाइट हाउस का वो सीक्रेट कमरा, जहां भरा है सिर्फ सोना

ट्रंप की टेबल पर लगा ‘डाइट कोक बटन’ कैसा दिखता है?

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kai Trump White House Viral: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 17 वर्षीय पोती काई ट्रंप इन दिनों सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। इसकी वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनका एक नया वीडियो व्लॉग है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।

काई ने अपने इस वीडियो में दुनिया के सबसे सुरक्षित और ताकतवर घर यानी ‘व्हाइट हाउस’ के अंदर का एक ऐसा नजारा पेश किया है, जो आज से पहले आम लोगों ने कभी नहीं देखा था। इस व्लॉग में व्हाइट हाउस के कई बेहद गोपनीय, आलीशान और दिलचस्प हिस्से कैमरे में कैद हुए हैं, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है।

विज्ञापन

ओवल ऑफिस में चारों तरफ सोना और ट्रंप का वो जादुई ‘डाइट कोक’ बटन

वीडियो के सबसे मुख्य हिस्से में काई ट्रंप व्हाइट हाउस के सबसे वीआईपी कमरे यानी ‘ओवल ऑफिस’ का दौरा कराती नजर आती हैं। कमरा अंदर से किसी महल जैसा दिखता है, जहां दीवारों से लेकर हर छोटी-बड़ी चीज पर असली सोने (गोल्ड) की नक्काशी की गई है।

काई ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके दादा (डोनाल्ड ट्रंप) को सोने से बेहद लगाव है, इसलिए यहां डेस्क पर रखी ट्रे, पेन और कोस्टर्स तक गोल्ड के बने हैं। इसी दौरान उन्होंने ट्रंप की वर्किंग टेबल पर लगा वह अनोखा ‘डाइट कोक बटन’ भी दिखाया, जिसे दबाते ही राष्ट्रपति के सामने तुरंत उनकी पसंदीदा डाइट कोक पेश कर दी जाती है।

जिम, गोल्फ सिमुलेटर और ऐतिहासिक लिंकन बेडरूम की सैर

व्हाइट हाउस के सामान्य पब्लिक टूर में जिन जगहों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता, काई ने अपने व्लॉग में उन सभी बंद कमरों के दरवाजे खोल दिए हैं। ऐतिहासिक ‘लिंकन बेडरूम’ को दिखाते हुए काई ने साझा किया कि वे खुद इस आलीशान कमरे में वक्त बिता चुकी हैं।

इसके अलावा वीडियो में लाल दीवारों वाला ‘रेड रूम’, नीली आभा वाला ‘ब्लू रूम’, एक हाई-टेक जिम, प्राइवेट ड्रेसिंग रूम, बॉलिंग एली और बेहद आधुनिक गोल्फ सिमुलेटर रूम भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी सुरक्षा की बहस, आलोचकों ने उठाए सवाल

काई ट्रंप का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है और इस पर एक नई बहस शुरू हो गई है। जहां एक तरफ लोग व्हाइट हाउस की इस अभूतपूर्व भव्यता और राष्ट्रपति परिवार की लाइफस्टाइल को देखकर काफी रोमांचित हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा विशेषज्ञों और आलोचकों ने इस पर गहरी आपत्ति जताई है।

विरोध करने वालों का तर्क है कि व्हाइट हाउस सिर्फ एक घर नहीं बल्कि देश की सर्वोच्च ऐतिहासिक धरोहर और बेहद संवेदनशील सरकारी इमारत है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इसके इतने अंदरूनी हिस्सों और सीक्रेट कमरों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना पूरी तरह गलत है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।