Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Elvish Yadav Rajat Dalal Video: एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जंग! वीडियो में बोले- ‘तू लोकेशन भेज, अब होगा हिसाब’

Elvish Yadav Rajat Dalal Video: एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जंग! वीडियो में बोले- 'तू लोकेशन भेज, अब होगा हिसाब'

Elvish Yadav Rajat Dalal Video: एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जंग! वीडियो में बोले- ‘तू लोकेशन भेज, अब होगा हिसाब’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Elvish Yadav Rajat Dalal Video:सोशल मीडिया की दुनिया के दो सबसे चर्चित और विवादित चेहरे— एल्विश यादव और रजत दलाल, एक बार फिर इंटरनेट पर आपस में भिड़ गए हैं। अपनी रील्स और पॉडकास्ट के जरिए युवाओं के बीच तगड़ी पैठ रखने वाली इस जोड़ी के बीच अचानक आई खटास ने फैंस को हैरान कर दिया है। बीती रात दोनों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ बेहद आक्रामक वीडियो जारी किए गए, जिसमें खुलेआम देख लेने और ‘हिसाब’ बराबर करने की बातें कही गईं। इन वीडियोज के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है।

‘सारे लफड़े मैंने सुलझाए, अब मैं आ रहा हूं’: रजत दलाल

विज्ञापन

विवाद की शुरुआत तब हुई जब रजत दलाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में रजत का गुस्सा सातवें आसमान पर दिख रहा है और वे सीधे एल्विश को ललकारते हुए कह रहे हैं, “हां भाई एल्विश… तेरे सारे लफड़े मैंने ही सुलझवाए हैं और तुझे अगर पंगा लेकर मजा ही लेना है तो इस बार पंगा लेकर सच में मजा ही आ जाएगा। अगर तुझे लग रहा है कि मेरे पास तेरी लोकेशन नहीं है, तो है मेरे पास तेरी लोकेशन। मिलता हूं तुझसे वहां पर… करता हूं हिसाब। अब होगा हिसाब।” रजत के इस अंदाज से लगा कि दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश फिर से हरी हो गई है।

‘खुद को बड़ा सरपंच मत समझ’: एल्विश यादव का करारा जवाब

रजत का वीडियो वायरल होने के चंद मिनटों के भीतर ही एल्विश यादव ने भी अपने चिरपरिचित बेबाक अंदाज में पलटवार किया। एल्विश ने एक जवाबी वीडियो जारी करते हुए कहा, “रजत ने दो-तीन बार कॉम्प्रोमाइज क्या करवा दिया, अपने आपको बड़ा सरपंच समझ रहा है क्या।” इसके बाद एल्विश ने एक मीम का स्क्रीनशॉट दिखाया, जिसे रजत ने हाल ही में रीपोस्ट किया था। स्क्रीनशॉट दिखाते हुए एल्विश ने कहा, “क्या मतलब है इसका? तू अपनी लोकेशन भेज, तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा। अब होगा हिसाब।”

खुली धमकी के पीछे निकला ‘प्रमोशन का पैंतरा’

जैसे ही दोनों के फैंस इस सोशल मीडिया वॉर को लेकर आपस में भिड़ने की तैयारी कर रहे थे, तभी इस पूरे विवाद का एक दिलचस्प पहलू सामने आया। दरअसल, जो लोग इन दोनों इन्फ्लुएंसर्स की स्ट्रेटेजी को समझते हैं, वे चंद सेकेंड में ही भांप गए कि यह कोई असली दुश्मनी नहीं बल्कि डिजिटल मार्केटिंग का एक नया हथकंडा है।

दोनों ही वीडियो में बार-बार एक पंचलाइन ‘अब होगा हिसाब’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। असल में, यह पूरा ड्रामा इसी नाम से आई एक नई वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए रचा गया है। ‘अब होगा हिसाब’ नाम की इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और टीवी स्टार शहीर शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अमूमन विवादों के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले एल्विश और रजत ने इस बार सीरीज को हाइप देने के लिए मेकर्स के साथ मिलकर यह पब्लिसिटी स्टंट तैयार किया, जिसमें वे पूरी तरह कामयाब भी रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।