Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Entertainment News: अमृतसर के ट्रिलियम मॉल में ‘दस्तार’ फिल्म को लेकर विवाद, बच्चों की एंट्री रोकने पर भड़के पिता

Entertainment News: अमृतसर के ट्रिलियम मॉल में ‘दस्तार’ फिल्म को लेकर विवाद, बच्चों की एंट्री रोकने पर भड़के पिता

‘दस्तार’ फिल्म

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Entertainment News: पंजाब के अमृतसर में ट्रिलियम मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में पंजाबी फिल्म ‘दस्तार’ को लेकर विवाद सामने आया है। एक सिख व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसे अपने बच्चों के साथ फिल्म देखने की अनुमति नहीं दी गई। मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा फिल्म को ‘A’ श्रेणी का प्रमाणपत्र मिलने का हवाला देते हुए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पिता बोले- बच्चों को सिख विरासत से जोड़ने लाया था

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि वह अपने बच्चों को सिख इतिहास, दस्तार (पगड़ी) की परंपरा और उसके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से फिल्म दिखाने आया था। उसने सवाल उठाया कि यदि फिल्म सिख विरासत और इतिहास से जुड़ी है, तो बच्चों को इसे देखने से क्यों रोका जा रहा है। उनका कहना था कि इस तरह की फिल्मों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और इतिहास को बेहतर ढंग से समझ सकती है।

विज्ञापन

CBFC के ‘A’ सर्टिफिकेट के कारण नहीं मिली अनुमति

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाबी फिल्म ‘दस्तार’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट जारी किया है। इस श्रेणी की फिल्मों को सिनेमाघरों में केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शकों को ही दिखाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर संचालकों के लिए CBFC के प्रमाणन और नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यदि फिल्म का विषय धार्मिक और ऐतिहासिक है, तो बच्चों तक भी उसकी पहुंच होनी चाहिए ताकि वे अपनी विरासत से जुड़ सकें। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि जब तक फिल्म का प्रमाणन नहीं बदलता, तब तक किसी भी सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स के लिए CBFC के नियमों से अलग फैसला लेना संभव नहीं है।

मल्टीप्लेक्स प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल ट्रिलियम मॉल या संबंधित मल्टीप्लेक्स प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंजाबी फिल्म ‘दस्तार’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।