Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad News: साली से निकाह की जिद में पति बना ‘हैवान’, फरीदाबाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या

Faridabad News: साली से निकाह की जिद में पति बना 'हैवान', फरीदाबाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या

साली से शादी के चक्कर में पत्नी का कत्ल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आलमपुर गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी छोटी बहन यानी अपनी साली से निकाह करने के रास्ते में रोड़ा बन रही थी।

मृतका की पहचान जोया के रूप में हुई है, जिसका निकाह पिछले साल ही आलमपुर के रहने वाले ताहिर से हुआ था। पेशे से ड्राइवर ताहिर और जोया की एक आठ महीने की मासूम बेटी भी है, जिसे शायद यह भी नहीं मालूम कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही।

विज्ञापन

साली पर रखता था बुरी नजर, विरोध करने पर जोया को दी खौफनाक सजा

धौज थाना पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ताहिर अपनी ही छोटी साली पर काफी समय से बुरी नीयत रखता था और किसी भी तरह उससे शादी रचाना चाहता था। जब जोया को अपने पति के इन घिनौने मंसूबों और हरकतों की भनक लगी, तो घर में कलह शुरू हो गई। जोया ने अपने मायके की इज्जत की खातिर ताहिर का कड़ा विरोध किया और उसे अपनी छोटी बहन से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। जोया का यही विरोध ताहिर को नागवार गुजरा और उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

तीखी बहस के बाद आपा खोया, गला दबाकर जोया को सुला दिया मौत की नींद

वारदात वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच घर के भीतर तीखी बहस और कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि ताहिर ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और जोया पर हमला कर दिया। उसने जोया का गला तब तक दबाए रखा जब तक कि उसकी सांसें हमेशा के लिए थम नहीं गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 का बड़ा एक्शन, 3 दिन की रिमांड पर हत्यारा पति

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस तुरंत क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को सौंपा गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी पति ताहिर को सरगर्मी से तलाश कर धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से माननीय न्यायाधीश ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के समय इस्तेमाल किए गए साक्ष्य और अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सके।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।