Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Faridabad News: फरीदाबाद में कपड़ा कारोबारी के मकान में फंदे से लटका मिला 15 साल की मेड का शव

Faridabad News: फरीदाबाद में कपड़ा कारोबारी के मकान में फंदे से लटका मिला 15 साल की मेड का शव

फरीदाबाद मकान में फंदे से लटका मिला 15 साल की मेड का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Faridabad News: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के पॉश इलाके सेक्टर-14 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कपड़े के बड़े कारोबारी के मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नौकरानी के कमरे में 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।

दो महीने पहले ही काम पर लगी थी महिमा, सगाई की हो चुकी थी तैयारी

विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली और फिलहाल फरीदाबाद में बीपीटीपी पुल के पास रह रही कुसुमलता ने बताया कि वह लंबे समय से सेक्टर-14 की कोठियों में झाड़ू-पोछा का काम करती आ रही हैं। करीब दो महीने पहले ही उनकी 15 साल की बेटी महिमा ने सेक्टर-14 स्थित मकान नंबर 29 में काम करना शुरू किया था। यह मकान कपड़ा व्यवसायी राजीव जैन का है।

महिमा उसी मकान में 24 घंटे रहकर काम संभाला करती थी और उसे रहने के लिए तीसरी मंजिल पर एक कमरा दिया गया था। रोते-बिलखते हुए मां कुसुमलता ने बताया कि महिमा की सगाई हो चुकी थी और पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन किसी को क्या मालूम था कि ऐसा खौफनाक दिन देखना पड़ेगा।

भाई छोड़कर गया था बाइक से, डेढ़ घंटे बाद आई मौत की खबर

परिजनों के अनुसार रविवार को महिमा अपने घर आई हुई थी। दोपहर करीब 4 बजे उसका भाई उसे बाइक पर बैठाकर सेक्टर-14 स्थित कारोबारी के मकान के बाहर छोड़कर गया था। लेकिन इसके महज डेढ़ घंटे बाद ही, यानी शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक कारोबारी के घर से फोन आया कि महिमा की मौत हो गई है।

सूचना पाते ही बदहवास हालत में पहुंचे परिजनों ने देखा कि महिमा के गले में फंदा लगा हुआ था और उसकी सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार के सदस्यों के साथ घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-14 पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले के जांच अधिकारी मोहम्मद जमशेद ने बताया कि पुलिस हर संभावित कोण से मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।