Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

Yamunanagar News: यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

यमुनानगर हादसे में 43 वर्षीय शख्स की मौत, 19 साल के बेटे और 15 साल की बेटी के सिर से उठा साया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के थाना छप्पर इलाके में एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां पूरी तरह से उजाड़ दी हैं। गांव मिल्ख सुखी के पास जलघर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 43 वर्षीय रणजीत सिंह की जान चली गई। हादसे के वक्त पीड़ित अपने भाई के साथ किसी निजी काम से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि मां को सालों पहले खो चुके दो मासूम बच्चों के सिर से अब पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया है।

बड़े भाई की आंखों के सामने हुआ हादसा, पेड़ से जा टकराए रणजीत

विज्ञापन

शाह कमेशपुर निवासी संजीव कुमार ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई रणजीत सिंह निजी गाड़ी चलाने का काम करता था। वर्ष 2011 में रणजीत की पत्नी अनीता देवी का देहांत हो चुका था, जिसके बाद से वे अकेले ही अपने 19 साल के बेटे जशन पुनिया और 15 साल की बेटी मानवी का पालन-पोषण कर रहे थे।

संजीव के मुताबिक, दोनों भाई अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर किसी निजी काम से गांव पाबनी कलां अड्डा गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त रणजीत आगे चल रहे थे और संजीव उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। जैसे ही दोनों भाई मिल्ख सुखी गांव के जलघर के पास पहुंचे, तभी पीछे से बेहद तेज गति में आई एक ऑल्टो कार ने पहले संजीव की बाइक को ओवरटेक किया और फिर सीधे रणजीत की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत बाइक सहित उछलकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ों से जा टकराए।

सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पेड़ से टकराने के बाद रणजीत के सिर के पिछले हिस्से में बेहद गंभीर चोट आई और उनके कान से खून बहने लगा। वे मौके पर ही बेहोश हो गए। हादसे के तुरंत बाद कार चालक ने कुछ देर के लिए गाड़ी रोकी, लेकिन फिर मौका देखकर अपनी कार समेत फरार हो गया। हालांकि, संजीव ने तुरंत उस कार का नंबर नोट कर लिया।

घटना के बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल रणजीत को तुरंत सरकारी एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल जगाधरी ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, फरार कार चालक की तलाश तेज

हादसे की सूचना मिलने के बाद छप्पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छप्पर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और हत्या के समकक्ष धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और कार नंबर के आधार पर फरार आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें–  कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पिहोवा से दूध बांटकर लौट रहे साइकिल सवार की XUV की टक्कर से मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।