Breaking News
Rajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामKarnal Anti Smog Gun: करनाल की सड़कों पर उतरी 56 लाख की एंटी स्मॉग गन, धूल प्रदूषण से मिलेगी राहतSurya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामKarnal Anti Smog Gun: करनाल की सड़कों पर उतरी 56 लाख की एंटी स्मॉग गन, धूल प्रदूषण से मिलेगी राहतSurya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Faridkot Murder : फरीदकोट के कोहारवाला में पत्नी का बेरहमी से कत्ल, आरोपी पति मौके से फरार

Faridkot Murder : फरीदकोट के कोहारवाला में पत्नी का बेरहमी से कत्ल, आरोपी पति मौके से फरार

फरीदकोट के कोहारवाला में पत्नी का बेरहमी से कत्ल, आरोपी पति मौके से फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Faridkot Murder :  पंजाब के फरीदकोट से एक दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया।

जिले के गांव कोहारवाला में नशे की लत और आए दिन के कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को मौत के मुंह में धकेल दिया। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस निर्ममता को देखकर हैरान है।

विज्ञापन

शराब के नशे में रोज करता था मारपीट

मृतका की पहचान 30 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई है, जिसके पीछे अब तीन मासूम बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) रह गए हैं। ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, आरोपी गुरजंट सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन किसी न किसी बात पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।

बीती रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ था। हालात इतने बिगड़ गए कि सरबजीत कौर अपनी जान बचाने के लिए चुपचाप घर से निकलकर पड़ोसियों के घर जा पहुंची और वहीं शरण लेकर सो गई।

पड़ोसी के घर में घुसकर बोला हमला

लेकिन सिरफिरे पति का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। आधी रात के सन्नाटे में आरोपी गुरजंट सिंह छत के रास्ते से पड़ोसियों के घर के अंदर जा घुसा। उसने देखा कि उसकी पत्नी बेसुध होकर वहां सो रही है। इसके बाद उसने अपने पास रखे तेजधार हथियार यानी किरच से सरबजीत कौर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

शरीर पर गहरे घाव लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, आरोपी की तलाश तेज

सुबह जब पड़ोसियों और परिजनों को इस खौफनाक वारदात का पता चला, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना सदर की पुलिस टीम ने बिना देर किए घटनास्थल का मुआयना किया और मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना सदर के एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि मृतका के परिवारवालों के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपी गुरजंट सिंह की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Bathinda Bus Stand Suicide : बठिंडा में युवक-युवती ने निगला जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।