Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Fatehabad News: टोहाना के होटल पेरिस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, डीएसपी की रेड में युवक-युवती गिरफ्तार

Fatehabad News: टोहाना के होटल पेरिस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, डीएसपी की रेड में युवक-युवती गिरफ्तार

फतेहाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में बाहर से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, मालिक पर केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुरानी पुन्नी फैक्टरी के नजदीक संचालित हो रहे ‘होटल पेरिस’ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

टोहाना के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) जयभगवान के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने होटल पर अचानक दबिश दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से एक 33 वर्षीय युवक और एक बालिग युवती को बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में रंगे हाथों दबोचा है। इस पूरे मामले में होटल के मालिक, जो कि जींद जिले के गांव कालवन का रहने वाला है, के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

1000 रुपये का खेल और होटल मालिक का 50 फीसदी कमीशन

दरअसल, डीएसपी जयभगवान को शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप से एक पुख्ता इनपुट मिला था कि होटल पेरिस के भीतर बकायदा नेटवर्क चलाकर बाहर से लड़कियां बुलाई जा रही हैं और यहां देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और रेड कर दी।

पुलिसिया पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने इस काले धंधे के पूरे गणित को उजागर कर दिया। हिरासत में ली गई युवती ने बताया कि वह एक हजार रुपये लेकर इस अनैतिक कार्य में लिप्त थी। इस एक हजार रुपये में से आधा हिस्सा यानी 500 रुपये होटल का संचालक कमरे के किराए और कमीशन के नाम पर सीधे अपनी जेब में डालता था।

पंजाब और पड़ोसी जिलों से जुड़े हैं तार, पुलिस की पैनी नजर

प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात साफ हो गई है कि इस अनैतिक धंधे की जड़ें केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी टोहाना शहर से बाहर के रहने वाले हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में कुछ संदिग्धों के तार पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के अन्य जिलों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जो यहां आकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इन आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और होटल के एंट्री रजिस्टर को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस दलदल में और कौन-कौन शामिल है।

अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज, डीएसपी बोले- ‘बर्दाश्त नहीं होगी गुंडागर्दी’

इस रेड के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए होटल संचालक राजीव के खिलाफ टोहाना शहर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (PITA) की धारा 3, 4 और 5 के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी जयभगवान ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि टोहाना की शांत आबो-हवा में इस तरह के किसी भी गैर-कानूनी और सामाजिक मर्यादाओं को ताक पर रखने वाले धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि शहर के सभी होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की खुफिया नजर है और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसकी जगह सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रोहतक में पारा 40 पार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।