Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Fazilka News: फाजिल्का में जमीन विवाद में देवर-भाभी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचला, दोनों की मौत, 21 पर हत्या का केस

Fazilka News: फाजिल्का में जमीन विवाद में देवर-भाभी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचला, दोनों की मौत, 21 पर हत्या का केस

फाजिल्का में जमीन विवाद में देवर-भाभी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Fazilka News: पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव तेजा रुहेला में मंगलवार शाम जमीन विवाद के बीच दो लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोप है कि धान की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने पहुंचे देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंची एक महिला रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

खेत में पहुंचे ट्रैक्टर, धान की फसल पर चलाए जाने का आरोप

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। सामने आए वीडियो में खेत में एक महिला काम करती दिखाई देती है। कुछ देर बाद दो ट्रैक्टर खेत में पहुंचते हैं और उनके साथ कई लोग भी नजर आते हैं। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टरों को खेत में खड़ी धान की फसल पर चलाया गया। जब परिवार के सदस्य इसका विरोध करने पहुंचे तो विवाद हिंसक हो गया।

विज्ञापन

विरोध करने पहुंचे देवर-भाभी की मौत, महिला रिश्तेदार घायल

मृतकों की पहचान माया बाई (60) और राज सिंह (45) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि दोनों के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उनका कहना है कि ट्रैक्टर का पहिया दोनों के सिर और पेट के ऊपर से गुजरा, जिससे माया बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज सिंह ने अस्पताल ले जाते समय उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं स्वर्णा बाई भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

जमीन की निशानदेही को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक राज सिंह के भतीजे चन्ना सिंह की शिकायत के अनुसार उनका परिवार लंबे समय से गांव तेजा रुहेला स्थित सरकारी (प्रोविजन गवर्नमेंट) जमीन पर खेती कर रहा था। इसी जमीन की सीमा निर्धारण (निशानदेही) को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस अब जमीन विवाद से जुड़े रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के बयानों की भी जांच कर रही है।

21 नामजद और 7-8 अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला

फाजिल्का सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 21 नामजद आरोपियों और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में भजन सिंह, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, चमन सिंह, साजन, साहिल, आशा रानी, राजा बाई, कृष्णा रानी, स्वर्णा बाई और चंदू बाई समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और अज्ञात लोगों की पहचान के लिए भी पुलिस जांच कर रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।