Breaking News
Nangal Chaudhary News: फेसबुक विज्ञापन के जरिए क्रॉकरी दुकानदार से साइबर ठगी, मामला दर्जNarnaul/MahenderGarh: बाबा जयरामदास के जन्मोत्सव पर पाली धाम महेंद्रगढ़ में भव्य भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजनAnil Vij Ambala: चाय बेचने पर तंज कसने को लेकर अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, सदर बाजार में हुआ प्रदर्शनNarnaul: हरियाणा दिवस पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरकोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत, JEE छात्र PG में फंदे से लटका मिला; बाथरूम में बेहोश मिला NEET छात्रNangal Chaudhary News: फेसबुक विज्ञापन के जरिए क्रॉकरी दुकानदार से साइबर ठगी, मामला दर्जNarnaul/MahenderGarh: बाबा जयरामदास के जन्मोत्सव पर पाली धाम महेंद्रगढ़ में भव्य भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजनAnil Vij Ambala: चाय बेचने पर तंज कसने को लेकर अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, सदर बाजार में हुआ प्रदर्शनNarnaul: हरियाणा दिवस पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरकोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत, JEE छात्र PG में फंदे से लटका मिला; बाथरूम में बेहोश मिला NEET छात्र

Narnaul : नारनौल में कॉलेज जा रही बीए की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों में कोहराम

Narnaul : नारनौल में कॉलेज जा रही बीए की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों में कोहराम

प्रतीकात्मक फोटो ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : हरियाणा के नारनौल शहर के नजदीकी गांव से एक दिल दहला देने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। कॉलेज जाने के लिए घर से निकली बी.ए. की एक 20 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।

विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद निजामपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है और अज्ञात परिस्थितियों में गायब हुई छात्रा की तलाश युद्धस्तर पर शुरू कर दी है।

कॉलेज जाने की कहकर निकली थी घर से

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में गांव ताजीपुर निवासी एक पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 20 साल की बेटी नारनौल के एक गर्ल्स कॉलेज में बी.ए. (BA) की पढ़ाई कर रही है। रोज की तरह बीते कल वह सुबह के वक्त घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों की सांसें फूलने लगीं।

बेटी के घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और मिलने-जुलने वालों के यहां उसकी सघन तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया।

मोबाइल फोन भी आ रहा है बंद

परिजनों की चिंता तब और अधिक बढ़ गई जब उन्होंने पाया कि छात्रा अपना मोबाइल फोन साथ लेकर गई थी, लेकिन अब उसका वह मोबाइल फोन भी लगातार बंद (Switch off) आ रहा है। किसी भी माध्यम से संपर्क न हो पाने के कारण परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

परेशान माता-पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए।

इस मामले में निजामपुर थाना पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी देखें – निजामपुर के तोताहेड़ी गांव में हुई AIKKMS की बैठक, रोहतक महापंचायत का दिया न्योता

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।