Narnaul: हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा (रजि.), जिला महेंद्रगढ़, मोहल्ला चौधरीयान नारनौल की ओर से 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे।
गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर 1 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में हड्डी रोग, फिजिशियन, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. दिनेश शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, पूजा हॉस्पिटल नारनौल; डॉ. पीयूष शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हॉस्पिटल नारनौल; डॉ. लावण्य शर्मा, फिजिशियन, चितरंजन हॉस्पिटल; डॉ. विदुषी शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चितरंजन हॉस्पिटल; डॉ. पंकज शर्मा, बलराम विशेषज्ञ, नारायण हॉस्पिटल तथा डॉ. निखिल शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, यशोदा हॉस्पिटल सहित अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। राकेश महता ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने के इच्छुक व्यक्ति 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच श्री गौड़ ब्राह्मण सभा, नारनौल में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
यह भी देखें शुक्र-शनि के दुर्लभ आस्पेक्ट से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

