Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

GenZ corporate culture: ‘बॉस को खुश करने के लिए देर तक क्यों बैठें?’ सोशल मीडिया पर वायरल हुई GenZ कर्मचारियों की अनोखी कहानी

GenZ corporate culture: 'बॉस को खुश करने के लिए देर तक क्यों बैठें?' सोशल मीडिया पर वायरल हुई GenZ कर्मचारियों की अनोखी कहानी

दफ्तर का AC खराब हुआ तो कैफे पहुंचे कर्मचारी, एचआर को दिया दो टूक जवाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

GenZ corporate culture: भारतीय कॉरपोरेट जगत में लंबे समय से एक अलिखित नियम रहा है—बॉस को खुश रखने के लिए देर तक बैठना, वीकेंड पर भी काम के ईमेल देखना और सीनियर के खराब बर्ताव को चुपचाप सह जाना। लेकिन अब दफ्तरों में कदम रख रही ‘जेन-जी’ (GenZ) यानी नई पीढ़ी ने इन पुराने नियमों को सिरे से खारिज करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने इस समय देश के कामकाजी वर्क-कल्चर में आ रहे एक बड़े मनोवैज्ञानिक बदलाव को सतह पर ला दिया है। यह पोस्ट दर्शाती है कि नए दौर के युवा नौकरी को सिर्फ एक जरिया मानते हैं, अपनी जिंदगी का इकलौता मकसद नहीं।

विज्ञापन

जब एसी खराब हुआ, तो पूरा ग्रुप पहुंच गया कैफे

एक्स (ट्विटर) पर @RijhwaniSheetal नाम के हैंडल से शेयर की गई इस कहानी में शीतल ने अपनी बहन के दफ्तर का एक मजेदार वाकया बताया। उन्होंने लिखा कि उनकी बहन के ऑफिस में जेन-जी युवाओं का एक पूरा ग्रुप है, जो अपने तय नियमों के मुताबिक काम करता है। एक दिन दफ्तर का एयर कंडीशनर (AC) खराब हो गया, जिससे वहां बैठना दूभर हो गया था।

पुरानी पीढ़ी के लोग जहां पसीना बहाते हुए काम करते रहे, वहीं इस युवा ब्रिगेड ने तुरंत अपना लैपटॉप उठाया और पास के एक कैफे में शिफ्ट हो गए। उन्होंने एचआर को दो टूक कह दिया कि जैसे ही दफ्तर का एसी ठीक होगा, वे अपनी सीट पर लौट आएंगे।

‘मिलेनियल्स’ नहीं दिखा पाते ऐसा हौसला

इस पोस्ट में कॉरपोरेट जगत की दो पीढ़ियों के बीच के बड़े अंतर को भी रेखांकित किया गया है। शीतल की बहन के मुताबिक, उनके इस ग्रुप में सभी लड़के-लड़कियां जेन-जी हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘मिलेनियल्स’ (पुरानी पीढ़ी) के लोग भी उनके साथ इस तरह एकजुट रहते हैं? तो जवाब मिला कि पिछली पीढ़ी के लिए अपनी सीमाएं तय करना और खुलकर स्टैंड लेना थोड़ा मुश्किल होता है। मिलेनियल्स अक्सर नौकरी जाने के डर, ईएमआई के बोझ या बॉस की नाराजगी के खौफ में चुपचाप सब कुछ सहने के आदी हो चुके हैं, जबकि नई पीढ़ी अपने अधिकारों को लेकर बेहद मुखर है।

अधिकारों के लिए एचआर का रुख करने में कोई झिझक नहीं

यह युवा केवल समय पर घर ही नहीं निकलते, बल्कि काम के माहौल में गरिमा की भी मांग करते हैं। पोस्ट के अनुसार, अगर कोई मैनेजर या सीनियर इन युवाओं के साथ अनुचित भाषा या गलत तरीके से पेश आता है, तो ये उसे सहने के बजाय सीधे एचआर विभाग में शिकायत दर्ज कराते हैं।

सुखद बात यह भी है कि अब कंपनियों के एचआर भी इस बदलाव को भांप रहे हैं और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इस वायरल पोस्ट पर इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता मान रहे हैं, तो कामकाजी पेशेवरों का एक बहुत बड़ा वर्ग इसे मानसिक स्वास्थ्य और एक स्वस्थ कॉरपोरेट कल्चर के लिए बेहद जरूरी कदम बता रहा है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।