Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Gurdaspur News: गुरदासपुर में दो समुदाय का झगड़ा देखने गए 26 वर्षीय युवक को गोली लगी, मौत, पुलिस जांच में जुटी

Gurdaspu News: गुरदासपुर में जाट-ईसाई समुदाय का झगड़ा देखने गए 26 वर्षीय युवक को गोली लगी, मौत, पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Gurdaspur News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। फायरिंग के दौरान 26 वर्षीय विजय मसीह के सिर में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, विजय मसीह किसी झगड़े में शामिल नहीं था। वह केवल गांव में हो रहे विवाद को देखने के लिए बाहर गया था, लेकिन इसी दौरान चली गोली उसके सिर में लग गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

मृतक के मामा बब्बा मसीह और मां मेवल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में जाट और ईसाई समुदाय के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते गुरुवार रात जाट समुदाय के कुछ युवक बाहरी लोगों को साथ लेकर गांव पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें विजय मसीह गोली का शिकार हो गया।

 

परिजनों का दावा- झगड़ा देखने गया था विजय

परिवार का कहना है कि विजय मसीह का विवाद से कोई संबंध नहीं था। वह केवल यह देखने के लिए घर से बाहर निकला था कि गांव में क्या हो रहा है। इसी दौरान उस पर गोली चली और सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि निर्दोष युवक की जान गई है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

 

ग्रामीणों का आरोप- पहले ही दी गई थी पुलिस को सूचना

गांव के लोगों का आरोप है कि सरपंच ने पहले ही पुलिस को संभावित झगड़े की जानकारी दे दी थी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो घटना को टाला जा सकता था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने का दावा किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, फुटेज में कुछ युवक तेजधार हथियारों के साथ गांव में घूमते दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बाहरी लोगों ने गांव में आकर हिंसा और गुंडागर्दी की।

 

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। डीएसपी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने समझौते के जरिए सुलझाया था। अब इस नई घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील भी की है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।