Breaking News
Bhiwani Diya Craft: भिवानी में चमकी कुम्हारों की किस्मत, 50 गज के कमरों से निकलकर कारखानों तक पहुंचा मिट्टी के दीयों का कारोबारकनाडा में दो भारतीय युवकों की मौत, पट्टी के सिमरनजीत की ट्रेन की चपेट में आने से गई जानHaryana Congress Chaupal Abhiyan: CM सैनी के पैतृक गांव मंगौली जाटान से कांग्रेस का बड़ा ऐलान, शुरू हुआ चौपाल अभियानपंजाब में आज 801 युवाओं को सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान मोहाली में देंगे नियुक्ति पत्रNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में एनएसओ का बड़ा सर्वे अभियान होगा शुरू, रोजगार, आय और कर्ज के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई नीतियांBhiwani Diya Craft: भिवानी में चमकी कुम्हारों की किस्मत, 50 गज के कमरों से निकलकर कारखानों तक पहुंचा मिट्टी के दीयों का कारोबारकनाडा में दो भारतीय युवकों की मौत, पट्टी के सिमरनजीत की ट्रेन की चपेट में आने से गई जानHaryana Congress Chaupal Abhiyan: CM सैनी के पैतृक गांव मंगौली जाटान से कांग्रेस का बड़ा ऐलान, शुरू हुआ चौपाल अभियानपंजाब में आज 801 युवाओं को सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान मोहाली में देंगे नियुक्ति पत्रNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में एनएसओ का बड़ा सर्वे अभियान होगा शुरू, रोजगार, आय और कर्ज के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई नीतियां

लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब फायरिंग के आरोपी शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत

Gurdwara Manji Sahib Firing लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब फायरिंग के आरोपी शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत

गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Gurdwara Manji Sahib Firing: पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब फायरिंग मामले के आरोपी शूटर राज सिंह उर्फ राजू की सोमवार देर रात पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। थाना सुधार के एसएचओ रविंदरपाल सिंह के मुताबिक, राजू का ब्लड प्रेशर भी कम हो गया था। उसे पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। राजू को पुलिस ने गुरुद्वारा मंजी साहिब में हुई फायरिंग के मामले में कुछ दिन पहले फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

28 अक्टूबर तड़के गुरुद्वारे में चलाई थीं गोलियां

फायरिंग की यह वारदात 28 अक्टूबर को तड़के करीब 3:15 बजे की है। लुधियाना जिले के सुधार क्षेत्र के गांव राजोआणा कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावर पहुंचे थे। उन्होंने गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के रिहायशी कमरे को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं।

फायरिंग के दौरान एक गोली शीशे और लकड़ी के दरवाजे को पार करते हुए कमरे की दीवार में जा धंसी थी। घटना के समय बाबा बलदेव सिंह बाथरूम में नहा रहे थे, इसलिए वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

विदेशी नंबर से धमकी और फिरौती मांगने की बात आई थी सामने

पुलिस जांच में विदेशी इंटरनेट नंबर के जरिए संत बाबा बलदेव सिंह को जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान कथित तौर पर फिरौती मांगने की बात भी सामने आई थी। आरोप था कि मांग पूरी नहीं होने पर हमलावरों ने बाबा बलदेव सिंह की गतिविधियों पर नजर रखी और फायरिंग की साजिश रची। पुलिस इस मामले में धमकी देने वालों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के बीच संबंधों की जांच कर रही थी।

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने वारदात से जुड़े करीब 200 किलोमीटर के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इसके साथ साइबर जांच और खुफिया सूचनाओं की मदद ली गई। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर में दबिश देकर राज सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गुरदासपुर के दो अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई थी। राजू से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान सोमवार देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

थाना सुधार के एसएचओ रविंदरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात राजू ने ब्लड प्रेशर कम होने और तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। पुलिस उसे तुरंत सुधार के सरकारी अस्पताल लेकर गई। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।