Breaking News
Haryana News: 1,288 में से 170 सैंपल फेल, हरियाणा में दीपावली से पहले 50 हजार किलो मिलावटी मावा-मिठाई जब्तPalak Paneer Uttapam Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी पालक पनीर उत्तपम, बिना झंझट तैयार होगी रेसिपीरामलीला मैदान में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी जगह पर हमेशा कब्जा नहीं कर सकतेRewari News: रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायतHaryana Guest Teachers: हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंचHaryana News: 1,288 में से 170 सैंपल फेल, हरियाणा में दीपावली से पहले 50 हजार किलो मिलावटी मावा-मिठाई जब्तPalak Paneer Uttapam Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी पालक पनीर उत्तपम, बिना झंझट तैयार होगी रेसिपीरामलीला मैदान में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी जगह पर हमेशा कब्जा नहीं कर सकतेRewari News: रेवाड़ी में मोबाइल हैक कर खाते से 1.44 लाख की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दी लिखित शिकायतHaryana Guest Teachers: हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंच

Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में एनएसओ का बड़ा सर्वे अभियान होगा शुरू, रोजगार, आय और कर्ज के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई नीतियां

Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले में एनएसओ का बड़ा सर्वे अभियान होगा शुरू, रोजगार, आय और कर्ज के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई नीतियां

महेंद्रगढ़ जिले में एनएसओ का बड़ा सर्वे अभियान होगा शुरू, रोजगार, आय और कर्ज के आंकड़ों से बनेगी विकास की नई नीतियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: नवंबर महीने में महेंद्रगढ़ जिले के कई गांवों और शहरी इलाकों में सरकारी सर्वेक्षक घर-घर और प्रतिष्ठान-प्रतिष्ठान जाकर लोगों से उनके रोजगार, आमदनी, कर्ज और खर्च से जुड़े सवाल पूछेंगे। यह काम भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग के उप-क्षेत्रीय कार्यालय, रोहतक की ओर से किया जा रहा है।

कार्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी जयभगवान ने बताया कि ऐसे सर्वेक्षण देश में वर्ष 1950 से लगातार होते आ रहे हैं। इनका मकसद यह जानना है कि देश और प्रदेश में लोग किस हाल में जी रहे हैं, ताकि सरकार विकास योजनाएं और नीतियां जमीनी सच्चाई के आधार पर बना सके और यह भी परख सके कि योजनाओं का असर कितना हुआ।

विज्ञापन

इन विषयों पर होंगे सर्वेक्षण

इस अभियान में जिले में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण, प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण और सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण शामिल हैं।

आसान शब्दों में कहें तो इनसे पता चलेगा कि कितने लोगों के पास रोजगार है और कितने बेरोजगार हैं, परिवारों की कमाई कितनी है, लोग कितना कर्ज लेते और कहां निवेश करते हैं, कितने लोग काम की तलाश में बाहर जाते हैं, छोटे और असंगठित कारोबार कैसा चल रहा है और रोजमर्रा की चीजों व सेवाओं के दाम कितने हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चयनित सभी परिवारों, व्यापारियों और प्रतिष्ठानों से कहा है कि सर्वेक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों को सही और पूरी जानकारी दें। कार्यालय का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही देश के पास भरोसेमंद आंकड़े होंगे, जिनके आधार पर बेहतर नीतियां बन सकेंगी और देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।

कहां-कहां होगा सर्वेक्षण

गैर-निगमित (असंगठित) उद्यम सर्वेक्षण– नारनौल के विभिन्न ब्लॉक और श्योरामनाथपुरा को चुना गया है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण– धनौंदा, कनीना, नारनौल, कोरियावास और नावा सतनाली को चुना गया है।

प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण- बास और पाथेडा में होगा।

अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण- नारनौल, मंदोला और गहली में किया जाएगा।

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण– नारनौल क्षेत्र में होगा।

राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण- सिसोठ गांव में होगा।

यह भी देखें – प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।