Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Gurugram Accident: गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा, नौकरी की तलाश में आए दो युवाओं को बेकाबू बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

Gurugram Accident: गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा, नौकरी की तलाश में आए दो युवाओं को बेकाबू बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा, नौकरी की तलाश में आए दो युवाओं को बेकाबू बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Accident: हरियाणा की आर्थिक राजधानी गुरुग्राम में सड़कों पर दौड़ती तेज रफ्तार और बेकाबू गाड़ियों की बली चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेक्टर-90 चौक के पास गुलमोहर फार्म हाउस के सामने हुए एक दर्दनाक हादसे ने दो मासूमों के सुनहरे भविष्य के सपनों को हमेशा के लिए चकनाचूर कर दिया। चरखी दादरी जिले से आंखों में रोजगार के सपने संजोकर गुरुग्राम पहुंचे दो दोस्त—अनिरुद्ध और अतुल—एक लापरवाही से दौड़ती बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

12वीं पास कर घर का सहारा बनने निकले थे दोनों दोस्त

विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव फौगाट निवासी सतेन्द्र का 18 वर्षीय बेटा अनिरुद्ध अपने जिगरी दोस्त अतुल के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढने गुरुग्राम आया था। सतेन्द्र खुद मेहनत-मजदूरी करके चार बच्चों और पत्नी का पेट पालते हैं। अनिरुद्ध घर का सबसे बड़ा बेटा था और उस पर पूरे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं। वहीं, उसके साथ हादसे का शिकार हुआ अतुल बचपन में ही अपने माता-पिता के साये से वंचित हो गया था और अपनों के सहारे जीवन में आगे बढ़ने का संघर्ष कर रहा था।

लापरवाह ड्राइविंग और सीधी भिड़ंत

हादसे के समय अतुल बाइक चला रहा था और अनिरुद्ध पीछे बैठा हुआ था। दोनों यदुवंशी स्कूल की ओर से सेक्टर-90 चौक की तरफ बढ़ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुलमोहर फार्म हाउस के पास पहुंची, सामने से आ रही एक प्राइवेट बस (नंबर HR55AJ8585) के ड्राइवर ने गफलत और अति-गति में गाड़ी चलाते हुए बाइक में सीधी टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

गांव में मातम का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही जब अनिरुद्ध के पिता सतेन्द्र गुरुग्राम पहुंचे, तो बेटे के क्षत-विक्षत शव को देखकर उनका कलेजा फट गया। बिलखते पिता ने कहा, “मजदूरी करके बेटे को पढ़ाया-लिखाया था कि वह परिवार का सहारा बनेगा, लेकिन इस बेकाबू बस ने सब कुछ तबाह कर दिया।” हादसे की सूचना मिलते ही गांव फौगाट में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई: एफआईआर दर्ज, बस जब्त

मामले की जांच कर रहे सेक्टर-93 पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पिता सतेन्द्र के बयानों के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं के तहत मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।