Breaking News
Rewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Gurugram Crime: शादी का राज खुला तो प्रेमी ने सोहना रोड के फ्लैट में युवती को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Crime: शादी का राज खुला तो प्रेमी ने सोहना रोड के फ्लैट में युवती को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ साल के रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत, दिव्या को केरोसिन डालकर फूंकने वाला सुनील दबोचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Crime: साइबर सिटी गुरुग्राम से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क के एक फ्लैट में 23 वर्षीय युवती दिव्या कटारिया को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी सुनील कुमार (25) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। आरोपी सुनील पहले से शादीशुदा था और यह बात छिपाकर वह पिछले डेढ़ साल से दिव्या के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। जैसे ही दिव्या को उसकी शादी का पता चला, दोनों के बीच तकरार इस कदर बढ़ी कि उसका अंजाम मौत के रूप में सामने आया।

विज्ञापन

विवाद सुलझाने के बहाने फ्लैट पर बुलाया, फिर रच दी मौत की साजिश

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी झज्जर के बादली का रहने वाला है और यहां सोने की खरीद-फरोख्त की दुकान चलाता है। करीब डेढ़ साल पहले दिव्या अपनी दुकान पर सोना बेचने आई थी, तभी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। 18 जून को सुनील की दुकान पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

इसके बाद झगड़ा खत्म करने और बातचीत करने के बहाने सोहना रोड के सेंट्रल पार्क में एक फ्लैट बुक किया गया। दोनों ने रात वहीं गुजारी, लेकिन अगली सुबह यानी 19 जून को फिर से वही विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर सुनील ने दुकान से लाकर रखी केरोसिन की बोतल दिव्या पर उड़ेल दी और आग लगा दी।

अस्पताल में तड़पती रही पीड़िता, मौत से पहले भाई को बताई आपबीती

वारदात के बाद आरोपी खुद ही घबराकर दिव्या को झुलसी हुई हालत में आर्टिमिस अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शुरुआत में लोकलाज और आरोपी की जान से मारने की धमकी के डर से दिव्या और उसकी मां ने पुलिस को बयान देने से साफ इनकार कर दिया था। इलाज के दौरान 27 जून को दिव्या ने दम तोड़ दिया। मौत से पहले उसने अपने चचेरे भाई विकास को पूरी कहानी बयां की कि कैसे सुनील ने उसे जबरन आग के हवाले किया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, केरोसिन की बोतल बरामद

विकास कटारिया की शिकायत पर थाना सेक्टर-9ए पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तड़के ही जाल बिछाया और 1 जुलाई को आरोपी सुनील को धर दबोचा।

पुलिस ने अदालत से आरोपी की दो दिन की रिमांड हासिल की है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की ही निशानदेही पर उसकी दुकान से वारदात से जुड़ी केरोसिन की बोतल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने में किसी और ने भी सुनील की मदद की थी।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम में रफ़्तार का तांडव, बलेनो कार ने दो युवकों को हवा में उछाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।