Breaking News
UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जUPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Gurugram Cyber Fraud: गुरुग्राम में हरियाणा सिटी गैस का डेटा लीक! पेंडिंग बिल का डर दिखाकर बिल्डर से ठगे 75 हजार रुपये

AAmandeep Singh
Gurugram Cyber Fraud: गुरुग्राम में हरियाणा सिटी गैस का डेटा लीक! पेंडिंग बिल का डर दिखाकर बिल्डर से ठगे 75 हजार रुपये

गुरुग्राम में हरियाणा सिटी गैस का डेटा लीक! पेंडिंग बिल का डर दिखाकर बिल्डर से ठगे 75 हजार रुपये

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram Cyber Fraud: साइबर अपराध का नया गढ़ बनते जा रहे गुरुग्राम में अब पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता ठगों के निशाने पर हैं। शहर में गैस आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी ‘हरियाणा सिटी गैस’ (HCG) का ग्राहक डेटाबेस लीक होकर साइबर अपराधियों के हाथ लग चुका है। ठग इस गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके सीधे उपभोक्ताओं के पर्सनल मोबाइल नंबरों पर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। कनेक्शन काटने का खौफ दिखाकर और पेंडिंग बिल का बहाना बनाकर लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा रहा है।

13 रुपये का बकाया बताकर रियल एस्टेट कारोबारी से 75 हजार की चपत

विज्ञापन

ठगी का ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित पॉश इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में सामने आया है। यहां रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी प्रमोद गुप्ता के पास एक अनजान नंबर से कॉल और मैसेज आया।

प्रमोद गुप्ता का प्रीपेड गैस कनेक्शन है, लेकिन ठगों ने उनके कनेक्शन में तकनीकी खराबी और पेंडिंग बिल होने की बात कही। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिसे खोलने पर महज 13 रुपये का बकाया दिख रहा था। कारोबारी ने जैसे ही 13 रुपये का भुगतान करने के लिए प्रक्रिया पूरी की, उनके बैंक खाते से झटके में 75 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस में दर्ज कराई है।

नाम, नंबर और कनेक्शन आईडी की सटीक जानकारी से चकरा रहे लोग

इस पूरे घटनाक्रम ने गुरुग्राम पुलिस और साइबर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ठगों का तरीका इतना शातिर है कि मैसेज में ग्राहक का असली नाम, मोबाइल नंबर और HCG कनेक्शन नंबर दर्ज होता है। आम उपभोक्ता यही समझ बैठता है कि इतनी सटीक जानकारी केवल गैस कंपनी के पास ही हो सकती है, इसलिए वह आसानी से झांसे में आ जाता है। मैसेज में साफ लिखा होता है कि यदि तुरंत पेंडिंग बिल नहीं भरा गया तो आज ही रसोई की गैस सप्लाई रोक दी जाएगी। घबराहट में लोग मैसेज में दिए नंबर पर कॉल करते हैं, जहां सामने बैठा ठग खुद को HCG का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम देता है।

कंपनी और पुलिस की चेतावनी: अनजान लिंक पर न करें क्लिक, 1930 पर दें सूचना

मामला तूल पकड़ते ही हरियाणा सिटी गैस कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए अलर्ट मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि कोई भी बिल भुगतान या कनेक्शन संबंधी काम केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या रजिस्टर्ड मोबाइल ऐप के जरिए ही करें।

उधर, गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि एसएमएस या व्हाट्सएप पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्रेडिट-डेबिट कार्ड की डिटेल, CVV या नेट बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें। यदि कोई इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना वक्त गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे।

ह भी पढ़ें– Haryana Safai Karamchari Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का उग्र आंदोलन, बहादुरगढ़ में देर रात 2 बजे पुलिस और कर्मचारियों में झड़प

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।