Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram Encounter: रोहतक के भालौठ गांव के निकले मारे गए तीनों युवक, गांव में पसरा मातम

Gurugram Encounter: रोहतक के भालौठ गांव के निकले मारे गए तीनों युवक, गांव में पसरा मातम

रोहतक से गुरुग्राम कैसे पहुंचे 12वीं के छात्र? सुशांत लोक एनकाउंटर के बाद भालौठ गांव स्तब्ध

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Encounter: गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में मारे गए तीनों युवकों की शिनाख्त हो गई है। ये तीनों रोहतक जिले के गांव भालौठ के रहने वाले थे। इस एनकाउंटर की खबर जैसे ही शुक्रवार सुबह गांव पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और भालौठ गांव में सन्नाटा पसर गया।

मारे गए युवकों में 22 वर्षीय नितिन, 17 वर्षीय आर्यन और 18 वर्षीय अंकित शामिल हैं। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के सरपंच कुलदीप की अगुवाई में तीनों युवकों के परिजन शुक्रवार सुबह ही शवों को वापस लाने के लिए गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

एक पुराना कैदी, दो स्कूल जाने वाले छात्र; हैरान हैं ग्रामीण

इस मुठभेड़ के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं और ग्रामीण इस बात को लेकर बेहद स्तब्ध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, नितिन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पुलिस टीम पर ही फायरिंग करने के एक मामले में जेल की हवा भी खा चुका है। जेल से आने के बाद वह मोटरसाइकिल मैकेनिक के तौर पर काम सीख रहा था, उसके पिता संजय ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं।

लेकिन, इस एनकाउंटर में मारे गए दो अन्य किशोरों—आर्यन और अंकित—की मौत ने सबको चौंका दिया है। आर्यन अभी महज 17 साल का था और किलोई गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था, उसके पिता प्रदीप फाइनेंस का काम करते हैं। वहीं 18 वर्षीय अंकित की मां कमलेश अकेले ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, क्योंकि अंकित के पिता अनिल का पहले ही देहांत हो चुका है।

आखिर पढ़ाई छोड़कर अपराध के रास्ते पर कैसे बढ़े कदम?

भालौठ गांव के लोगों का कहना है कि नितिन के इतिहास के बारे में तो सबको पता था, लेकिन आर्यन और अंकित जैसे सीधे-साधे और पढ़ने-लिखने वाले लड़के नितिन के संपर्क में कैसे आए और गुरुग्राम तक कैसे पहुंच गए, यह जांच का विषय है।

क्या वे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे या अंजाने में इस जरायम की दुनिया में खींचते चले गए, इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। गुरुग्राम पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि इन तीनों का गुरुग्राम आने का असली मकसद क्या था और सुशांत लोक में वे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

यह भी पढ़ें– Rewari News: नशे में धुत युवती ने रेवाड़ी के झज्जर चौक पर किया हंगामा, पुलिस और डॉक्टरों से भी भिड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।