Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में आरोपी की पहचान: गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें गठित, सिया ने जारी किया नया वीडियो

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में आरोपी की पहचान: गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें गठित, सिया ने जारी किया नया वीडियो

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में आरोपी की पहचान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम की सड़क पर कार की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला शिवानी चौहान उर्फ सिया ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने आरोपी कल्याण बैंसला के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उसने घटना को महज दुर्घटना बताया था।

सिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी वीडियो में कहा कि अगर बैंसला घटना को लेकर वास्तव में परेशान था तो टक्कर के बाद घटनास्थल पर क्यों नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला बाइक सवार होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया और रोकने की जानबूझकर कोशिश की गई।

विज्ञापन

सिया ने कहा कि इस घटना में उनकी जान जा सकती थी। उनके मुताबिक, टक्कर के बाद आरोपी ने यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि वह सुरक्षित हैं या नहीं।

 

 

‘गाड़ी एक सेकंड के लिए भी नहीं रोकी‘

सिया ने आरोप लगाया कि कार से बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है। दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।” उन्होंने दावा किया कि हिट-एंड-रन मामले से जुड़े सामने आए दोनों वीडियो इस घटना को समझने के लिए अहम हैं। सिया के मुताबिक, कैमरे में कार को उनकी बाइक से टकराते और चालक को मौके से जाते हुए देखा जा सकता है।

सिया ने ऐसे लोगों के ड्राइविंग व्यवहार पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें गाड़ी चलाना “सिखाया जाना चाहिए।” इस बीच पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

वायरल वीडियो में बाइक की ओर कार मोड़ने का दावा

एक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किए गए वीडियो में कार चालक पहले सिया को रुकने का इशारा करता दिखाई देता है। वीडियो के मुताबिक, जब सिया ने गाड़ी नहीं रोकी तो कार उनकी स्पोर्ट्स बाइक की ओर मुड़ी और उसे साइड से टक्कर लगी। वीडियो शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि अब उन्हें गुरुग्राम महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं लगता। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और उससे जुड़े आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

 

सिया ने 2022 में नगर निगम चुनाव लड़ा था

दिल्ली की रहने वाली शिवानी चौहान उर्फ सिया ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। उन्होंने 2022 में कालकाजी से नगर निगम चुनाव भी लड़ा था। उनके पिता रोशन चौहान आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और धारा 125 के तहत FIR दर्ज की है।

 

 

आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें

सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अभिलक्ष जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा, “हमने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए तीन विशेष टीम गठित की गई हैं।” अब पुलिस की जांच वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही टक्कर के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।